×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मेरी तुलना की जा रही…’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर TV के ‘राम’ Arun Govil ने दिया बड़ा बयान

रणबीर कपूर की रामायण लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बन गई है. अब फिल्म को लेकर अरुण गोविल ने बड़ा बयान दिया है.

‘मेरी तुलना की जा रही…’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर TV के ‘राम’ Arun Govil ने दिया बड़ा बयान
Advertisement

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की जबसे पहली झलक सामने आई है, तभी से ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है. रामायण की पहली झलक को ऑडियंस का तगड़ा रिस्पांस मिल रहा था. छोटे से वीडियो ने ही फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा दिया. वहीं ये फिल्म अपनी स्टारकास्ट की वजह से भी खबरों में बनी हुई हैं. 

रामायण की आदिपुरुष से तुलना पर क्या बोले अरुण गोविल

रणबीर कूपर से लेकर यश, साई पल्लवी से लेकर सनी देओल फिल्म में लीड किरदारों में नज़र आएंगे. वहीं रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल भी इस फिल्म में राजा दशरथ के रोल में दिखाई देंगे. हाल ही में अरुण गोविल ने नितेश तिवारी की रामायण को लेकर ह रही तुलनाओं पर खुलकर बात की है. उन्होंने रणबीर की रामायण और प्रभास की आदिपुरुष को लेकर हो रही तुलना पर अपनी बात रखी है. एक इवेंट के दौरान अरुण गोविल से जब इस पर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा, रामायण की तुलना आदिपुरुष से नहीं की जानी चाहिए. दोनों में बहुत अंतर है. 

‘रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं’

Advertisement

रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. अरुण गोविल ने इवेंट के दौरान रणबीर की जमकर तारीफ़ की. एक्टर ने कहा, “नितेश तिवारी की रामायण बहुत अच्छी लग रही है. नितेश तिवारी, कलाकारों और पूरी टीम ने इस पर बहुत मेहनत की है. लीड हीरो रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बहुत अच्छे लग रहे हैं. वह अच्छे एक्टर हैं और अच्छे इंसान भी. भगवान की भूमिका निभाने के लिए आत्मा का शुद्ध होना और इंसान का अच्छा होना जरूरी है.”

'भगवान की भूमिका निभाने के लिए आपको वैसा दिखना चाहिए'

इस फिल्म की तुलना केवल 'आदिपुरुष' से नहीं बल्कि रामानंद सागर के टीवी वो 'रामायण' से भी हो रही है. 1987 में आई रामायण में भगवान राम की भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले गोविल ने कहा कि “रामानंद सागर की रामायण की गहरी छाप के कारण उससे तुलना होना स्वाभाविक है. जब कोई मानक तय किया जाता है तो तुलना स्वाभाविक रूप से होती है. किसी को भी बुरा नहीं लगना चाहिए कि मेरी तुलना की जा रही है. मेरा मानना है कि भगवान की भूमिका निभाने के लिए रूप-रंग बहुत अहम होता है. जब लोग आपको देखें तो उन्हें आपमें भगवान दिखाई देने चाहिए.”

4000 करोड़ के बजट में बन रही रामायण!

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार खबरें थी कि रामायण का पहला पार्ट 900 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ है, वहीं दूसरे पार्ट का बजट 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में दोनों ही फिल्मों की प्रोडक्शन कॉस्ट को जोड़ दिया जाए तो ये फिल्म 1600 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार होने वाली है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर नामित मल्होत्रा और यश के प्रोडक्शन के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर लगातार नए नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं. 

कुछ महीनों पहले फिल्म के प्रोड्यूसर नमित ने इसके बजट को लेकर खुलासा किया था, जो कि हैरान कर देने वाला था. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि फिल्म का बजट 1600 करोड़ से कहीं ज्यादा है, जिसकी पुष्टि ख़ुद नमित ने की थी.  कुछ दिनों पहले  नमित प्रखर गुप्ता के प़ॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो इस फिल्म पर ख़ुद ही फंडिंग कर रहे हैं और किसी से पैसा नहीं लिया है. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस पिछले 6- 7 साल से काम कर रहे हैं और तभी से ही इस फिल्म को लेकर सीरियस हो गए थे. नमित ने इस दौरान ये भी बताया था कि इस फिल्म के दोनों पार्ट का बजट 500 मिलियन डॉलर है. भारतीय रूपए में ये 4000 करोड़ होता है. इंडियन सिनेमा में ये पहली बार हो रहा है, जब कोई फिल्म इतने बड़े लवल पर बनाई जा रही है. 

बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप हुई थी आदिपुरुष

साल 2023 में रिलीज़ हुई प्रभास और कृति सेनॉन की फिल्म आदिपुरूष को लेकर भी काफी बवाल हुआ था. फिल्म में Facts के साथ छेड़ छाड़ की गई थी.  वहीं फिल्म में रावण और हनुमान के किरदारों को जिस तरह की भेष भुषा दी गई थी, उसका भी लोगों ने विरोध किया था.  550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनॉन ने माता सीता , सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था.  Om raut के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थी, लेकिन ये फिल्म बॉयकॉट की बली चढ़ गई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. 

Advertisement

फिल्म की ख़ास बातें

रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं एक्टर यश अपने प्रोडक्शन हाउस मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के जरीए इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है. इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है. 

दमदार होगा फिल्म का म्यूज़िक

बताया जा रहा है कि फिल्म का म्यूज़िक काफी दमदार होने वाला है. जिसकी झलक इसके अनाउंसमेंट वीडियो में देखने को मिल गई है. दरअसल पहली बार ऑस्कर जीतने वाले दो म्यूज़िक लीजेंड्स, हंस जिमर और ए.आर. रहमान साथ मिलकर इस फिल्म का म्यूज़िक तैयार कर रहे हैं. जिसकी वजह से ये फिल्म और भी ज्यादा में आ गई है. 

Advertisement

रामायण की धांसू स्टार कास्ट

फ़िल्म में रणबीर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के रोल में नज़र आएंगी. इसके अलावा भी फिल्म में कई बड़े स्टार्स नज़र आने वाले हैं. दरअसल रामायण में साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नज़र आएंगे, सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं टीवी एक्टर रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नज़र आएंगे. इसके अलावा लारा दत्त कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और शीबा चड्ढा मंथरा के रोल में नज़र आएँगे. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ने मीट और शराब से भी दूरी बना ली है. 

जानिए कब रिलीज़ होगी फिल्म?

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है की नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म को 2 पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दीवाली पर रिलीज़ होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज़ किया जाएगा. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की नितेश तिवारी की रामायण लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें