जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'घर लौट आया हूं', द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, कपिल बोले- मैं बहुत खुश हूं

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो गई है. जिसपर उन्होंने अपनी खुशी ज़ाहिर की है. उन्होंने कहा शो में आना मेरे लिए ऐसा है जैसे मैं फिर से अपने घर वापस आ रहा हूं. वहीं कपिल ने भी उनकी वापसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

'घर लौट आया हूं', द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, कपिल बोले- मैं बहुत खुश हूं
Advertisement

कपिल शर्मा का लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है. इस बीच शो के मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, इस नए सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है. इस पर सिद्धू का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह फिर से अपने घर लौट रहे हैं. 

कपिल के शो में हुई नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी
शो में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा, "'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आना मेरे लिए ऐसा है जैसे मैं फिर से अपने घर वापस आ रहा हूं. यह मेरे लिए एक बहुत खास मौका है. हमने लोगों की आवाज सुनी है, बहुत सारे फैंस और शुभचिंतक जो हमारी बातचीत को पसंद करते हैं, हमें साथ में देखना चाहते थे. मुझे बहुत खुशी है कि नेटफ्लिक्स इतने अच्छे लोगों को एक साथ ला रहा है और इस सीजन में हम दर्शकों के लिए खूब अच्छा प्रदर्शन करेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, "मुस्कुराने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ता, लेकिन एक मुस्कुराहट की कीमत करोड़ों रुपए के बराबर होती है. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' एक ऐसा माध्यम है जो लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम करता है. मुझे फिर से इस शो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस हो रहा है.”

उन्होंने शेर भी सुनाया, "गुरु, हमने मिलकर यह आशियाना सजाया है. गुजरा जमाना फिर से लौटके आया है, मैं यूं ही नहीं पहुंचा हूं यहां पर दोबारा, मुझे खींचकर जनता का प्यार लाया है.”

Advertisement

नवजोत सिंह सिद्धू इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह के बगल में बैठे नजर आएंगे. नेटफ्लिक्स और कपिल ने इस महीने फैंस से वादा किया था- 'हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार.’

सिद्धू की वापसी पर क्या बोले कपिल शर्मा?
नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कहा, "हमने वादा किया था कि हर शुक्रवार हमारा परिवार बढ़ेगा, और मैं बहुत खुश हूं कि सिद्धू पाजी भी इस परिवार का हिस्सा बन गए हैं, साथ में अर्चना जी भी हैं. अब हम सब मिलकर खूब सारी मजेदार बातें, शायरी और मस्ती करेंगे. माहौल तैयार है, तो जुड़े रहिए क्योंकि इस सीजन में जोक्स और हंसी दोनों तीन गुना बढ़ गए हैं.”

यह भी पढ़ें

इस दिन से स्ट्रीम होगा कपिल का शो 
बता दें कि कपिल शर्मा, नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पुरन सिंह के अलावा शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, और कीकू शारदा भी दिखाई देंगे, शो के पिछले दोनों सीजन्स को काफी पसंद किया गया था.अब शो का तीसरा सीजन 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा. एक बार फिर से बड़ी बड़ी हस्तियां कपिल के शो पर धमाल मचाती नज़र आएंगी. देखने वाली बात तो अब ये होगी की कपिल के शो का तीसरा सीज़न लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो पाता है या नहीं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें