×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के बाद हेमा मालिनी-ईशा देओल का बुरा हाल, इस हालत में आईं नज़र

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी अपने पति को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पर पहुंची. बेटी ईशा देओल भी अपने पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए श्मशान घाट आईं. ईशा के चेहरे पर पिता को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा था और उनकी आंखों में आंसू थे. वहीं हेमा की आँखों में आंसू दिखाई दिए.

धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के बाद हेमा मालिनी-ईशा देओल का बुरा हाल, इस हालत में आईं नज़र
Advertisement

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन पूरे बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर में अंतिम सांस ली. उनकी मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा सिनेमा जगत सदमे में है. मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे हैं. 

हेमा मालिनी-ईशा का बुरा हाल 

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी अपने पति को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पर पहुंची. बेटी ईशा देओल भी अपने पिता के अंतिम दर्शन करने के लिए श्मशान घाट आईं. ईशा के चेहरे पर पिता को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा था और उनकी आंखों में आंसू थे. वहीं  हेमा की आँखों में आंसू दिखाई दिए. एक्ट्रेस पति के निधन से टूट गई हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें हेमा मालिनी धर्मेंद्र को विदाई देकर बदहवास हालत में दिखाई दी . वहीं उनके साथ बेटी ईशा देओल भी दिखाई दी. दोनों मीडिया के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दी. 

Advertisement

बेटे अभिषेक के साथ अमिताभ भी पहुंचे 

बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स भी धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन और नाती अगस्त्य नंदा के साथ श्मशान पहुंचे.  आमिर खान भी वहां नजर आए. धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर भी श्मशान घाट पहुंचे. 

Advertisement

सलमान, अक्षय और संजय भी अंतिम संस्कार में पहुंचे

संजय दत्त ने भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे. बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार को भी धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में देखा गया. सुपरस्टार सलमान खान भी नम आंखों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंचे. 

ये हस्तियां भी अंतिम संस्कार में हुईं शामिल 

इसके अलावा, अभिनेता जायेद खान, फिल्म निर्माता सलीम खान और अभिनेत्री शबाना आजमी भी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. अभी भी बॉलीवुड हस्तियों का आने का सिलसिला जारी है. एक के बाद एक सभी नम आंखों और दुखी मन के साथ धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं. श्मशान घाट का माहौल बेहद भावुक और संवेदनशील हो गया है. बड़ी संख्या में आम लोग भी श्मशान घाट के सामने पहुंचे हैं. ऐसे में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें