×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

उर्फी जावेद बनी गीता भारद्वाज? इस्लाम से किया गया बाहर, बोलीं - मैंने बहुत पहले ही छोड़ दिया

उर्फी जावेद को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्हें इस्लाम धर्म से बाहर निकाल दिया गया है. इतना ही नहीं ये भी खबरें है कि उर्फी जावेद अब गीता भारद्वाज बन गईं हैं. अब इस तरह की खबरों पर ख़ुद उर्फी ने चुप्पी तोड़ी है.

उर्फी जावेद बनी गीता भारद्वाज? इस्लाम से किया गया बाहर, बोलीं - मैंने बहुत पहले ही छोड़ दिया
Advertisement

मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों 'एमटीवी स्पिलट्सविला एक्स-6' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर विराम लगाया है. 

धर्म बदलने की अफवाहों पर उर्फी ने तोड़ी चुप्पी

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया कि मुसलमानों ने उर्फी जावेद को इस्लाम धर्म से निकाल दिया है और साथ ही उन्होंने अपना नाम बदलकर गीता भारद्वाज कर लिया है. इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी ने इन खबरों को बेबुनियादी बताते हुए कहा कि वे किसी भी धर्म को नहीं मानती हैं. उन्होंने कहा, "मैंने खुद बहुत पहले ही धर्म छोड़ दिया था. अब ये बातें कौन बना रहा है?

गीता भारद्वाज बनने पर क्या बोलीं उर्फी जावेद?

वहीं, उर्फी ने गीता भारद्वाज नाम पर फैली अफवाहों को लेकर हंसते हुए कहा, “किसने कहा ये? ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है. ये लोग खुद ही गढ़ रहे हैं. मैं किसी धर्म को नहीं मानती. मैं नास्तिक हूं. तो आप मुझे कहां से निकालोगे? जिस जगह पर  मैं पहले से हूं ही नहीं, वहां से कैसे निकालोगे.”

Advertisement

फैजान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर किया था दावा 

बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने एक वीडियो शेयर करके दावा किया था कि उर्फी जावेद को इस्लाम से निकाल दिया गया है और अब उन्हें गीता भारद्वाज कहा जाएगा. इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि उर्फी द्वारा लगातार मुस्लिम कम्युनिटी का अपमान करने के बाद मुसलमानों ने ये फैसला लिया है की उन्हें इस समाज से अलग कर दिया जाए. 

‘हर मुसलमान उसे गाली देता है’

Advertisement

वीडियो में अंसारी ने कहा था, 'हैलो गाइज, आप सब कैसे हैं? मैं फैजान अंसारी हूं. एक लड़की है जो भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब कर रही है. वो खुद कहती है कि वो कुरान में विश्वास नहीं करती, इस्लाम में विश्वास नहीं करती, मुस्लिम धर्म में विश्वास नहीं करती. अब तक उसका नाम मुस्लिम था -उर्फी जावेद. वो बहुत बुरी लड़की है जिसने दुनियाभर में मुसलमानों का नाम खराब किया है, और हर मुसलमान उसे गाली देता है.'

‘उर्फी जावेद का मुस्लिम कम्युनिटी से कोई लेना-देना नहीं’

फैजान ने आगे कहा, 'तो आखिरकार हम मुसलमानों ने फैसला लिया है कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं है. इसके लिए मैंने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी के हेड मौलाना को लिखित पत्र दिया है. मैंने परमिशन नहीं ली, मैंने उन्हें सूचित किया है कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं है. उर्फी जावेद का मुस्लिम कम्युनिटी से कोई लेना-देना नहीं है, और उसका नया नाम गीता भारद्वाज है.'

आज से उर्फी जावेद का नाम गीता भारद्वाज है’

मुस्लिम समाज की तरफ से यह फैसला घोषित करते हुए फैजान ने कहा, 'मैं इसे पब्लिकली अनाउंस कर रहा हूं ताकि सबको पता चले कि उर्फी जावेद अब मुसलमान नहीं है. उसका नाम गीता भारद्वाज है. हम सब मुसलमानों ने यह फैसला लिया है. मैंने मौलाना को लिखित पत्र दिया है और इसे इस वीडियो के साथ अटैच कर रहा हूं. मैं इसे ट्वीट भी करूंगा ताकि मैसेज पूरी दुनिया तक पहुंचे. प्लीज इसे फॉरवर्ड करें ताकि लोगों को पता चले कि मुसलमानों के नाम का अपमान करने पर क्या होता है. आज से उर्फी जावेद का नाम गीता भारद्वाज है. प्लीज उसे उर्फी जावेद मत कहना. मुस्लिम कम्युनिटी या सोसाइटी में उसकी कोई जगह नहीं है. प्रूफ के लिए मैं लेटर अटैच कर रहा हूं. थैंक यू.'

Advertisement

उर्फी जावेद का वर्क फ़्रंट

बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो  उर्फी जावेद कई टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 से मिली थी. वो इस शो में सिर्फ़ एक ही हफ़्ते तक रही थीं. लेकिन इस शो के ज़रिए वो काफ़ी पॉपुलर हो गई थी.इस शो के बाद उर्फी Splitsvilla में नज़र आई थी. इतना ही नहीं वो दिबाकर बनर्जी की फिस्म LSD 2 में भी दिखाई थी.उसके बाद वो अपने शो Follow Kar Lo yaar की वजह से चर्चाओं रहीं थी. फिलहाल उर्फी शो 'एमटीवी स्पिलट्सविला एक्स-6' में नजर आ रही हैं. 

‘स्पिलट्सविला एक्स-6' पर क्या बोलीं उर्फी जावेद?

यह भी पढ़ें

उर्फी इन दिनों शो 'एमटीवी स्पिलट्सविला एक्स-6' में नजर आ रही हैं. उन्होंने शो को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं इस शो को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं. यह मेरा नया शो है और आगे देखते हैं कि क्या होता है. स्प्लिट्सविला एक अच्छा शो है और मैं इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हूं. इस बार शो में सभी कंटेस्टेंट बहुत क्रेजी और स्ट्रेटफॉर्वर्ड हैं. हर कोई अपना बेस्ट दे रहा है. इस साल के कंटेस्टेंट्स को लेकर मैं बहुत ज्यादा खुश हूं. वे कॉन्टेंट के मामले में जबरदस्त परफॉर्म कर रहे हैं.”

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें