×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें क्यों फंसे हैं सुपरस्टार्स

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल उनके ख़िलाफ़ एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. जानिए क्या है पूरी ख़बर

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें क्यों फंसे हैं सुपरस्टार्स
Advertisement

राजस्थान के भरतपुर में एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. ये शिकायत मथुरा गेट थाने में दर्ज की गई है.इससे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.  

जानिए क्या है मामला?

ये एफआईआर भरतपुर निवासी कीर्ति सिंह ने दर्ज करवाई है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने हुंडई कंपनी की एक कार खरीदी, लेकिन कार लेने के पहले ही दिन से उसमें तकनीकी खामियां नजर आने लगीं.  बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया.  वे उन्हें बार-बार आश्वासन देते रहे कि गाड़ी ठीक हो जाएगी, लेकिन किया कुछ नहीं. बहाना बनाकर उन्हें टालने की कोशिश करते रहते. 

भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई

Advertisement

कार निर्माता के इस रवैये से तंग होकर कीर्ति सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. इस पर कोर्ट ने मथुरा गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. कीर्ति सिंह ने दावा किया कि उसे हुंडई कंपनी ने ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ वाली कार बेची.

शाहरुख-दीपिका के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज 

पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद हुंडई कंपनी, उसके अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया. इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

शाहरुख-दीपिका का एड देख खरीदी थी कार

Advertisement

यह भी पढ़ें

कीर्ति सिंह का कहना है कि उन्होंने हुंडई कार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के विज्ञापनों को देखकर खरीदी थी. ऐसे में उपभोक्ता का यह भरोसा टूटना सीधे ब्रांड एंबेसडरों की जवाबदेही को भी दर्शाता है. इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है, ये देखना दिलचस्प होगा. फिलहाल, शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें