×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को समन, 60 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी के चार पूर्व कर्मचारियों को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने समन भेजा है. ये मामला 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी से जुड़ा है.

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा की कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को समन, 60 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला
Advertisement

व्यवसायी से 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के केस में नया अपडेट आया है. आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक्ट्रेस की कंपनी में काम करने वाले चार  पूर्व कर्मचारियों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है. चार में से एक का बयान दर्ज किया जा चुका है. 

4 कर्मचारियों को समन भेजा 

बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को समन भेजा गया है.  आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कंपनी का एक कर्मचारी शाखा के सामने पेश हो चुका है और उसका बयान भी दर्ज हो चुका है, जबकि तीन कर्मचारियों का पेश होना बाकी है. उन तीनों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज कराया जाएगा. ये चारों कर्मचारी कंपनी में पहले काम करते थे.

Advertisement

अधिकारी ने क्या बताया?

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीम उन पहलुओं की जांच कर रही है कि क्या वाकई राज कुंद्रा की कंपनी के पास ग्राहकों का इतना ऑर्डर था, जिसको पूरा करने के लिए राज कुंद्रा को व्यवसायी से 60 करोड़ रुपए का लोन लेना पड़ा और टैक्स की बचत के लिए लोन को निवेश के तौर पर दिखाया था. 

साथ ही टीम कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट सप्लायरों और एडवर्टाइज देने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी. अगर पूछताछ में कुछ संदिग्ध सामने आता है तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से दोबारा पूछताछ की जाएगी. 

कर्मचारी से कंपनी से जुड़े क्या सवाल किए गए 

Advertisement

आर्थिक अपराध शाखा ने कर्मचारी से कंपनी से जुड़े सवाल किए.  शाखा ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी कैसे दी जाती है. सैलरी का हिस्सा कंपनी की होने वाली कमाई से दिया जाता था या सैलरी का पैसा कहीं और से भी लाया जाता था? क्या दफ्तरों की फर्निशिंग में 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे?

कोर्ट ने ठुकराई थी शि्ल्पा शेट्टी की याचिका 

जांच शाखा दफ्तरों की फर्निशिंग करने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी. इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहकर याचिका को ठुकरा दिया था कि पहले धोखाधड़ी का पैसा भरें और फिर जहां जाना है, वहां जाएं. 

क्या था मामला?

Advertisement

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर व्यवसायी दीपक कोठारी ने 60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. कोठारी का दावा है कि दंपति ने मिलकर उनका पैसा व्यवसाय में विस्तार करने के लिए कर्ज के तौर पर लिया था, लेकिन टैक्स को लेकर दोनों ने इसे निवेश के तौर पर दिखाने के लिए कहा.

यह भी पढ़ें

कोठारी ने शिकायत में यह भी कहा कि शिल्पा ने उनसे वादा किया था कि वो ब्याज की रकम भी टाइम पर लौटाएंगी, लेकिन पैसे वापस करने के समय शिल्पा ने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया. एक्ट्रेस ने व्यवसाय में विस्तार के नाम पर पैसे लिए, लेकिन अपने निजी चीजों में खर्च कर दिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें