×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Anurag Kashyap के ख़िलाफ़ FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर अपमानजनक कमेंट करना पड़ गया भारी

बता दें कि इससे पहले वकील आशुतोष जे. दुबे ने भी कश्यप के खिलाफ शिकायत की थी जिसे उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था मैंने मुंबई पुलिस को आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय को लेकर अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. सभ्य समाज में इस तरह की नफरत भरी बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं. कानून को अपना काम करना चाहिए.

Anurag Kashyap के ख़िलाफ़ FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर अपमानजनक कमेंट करना पड़ गया भारी
Advertisement
बॉलीवुड के जान माने फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप  ब्राह्मणों पर अपमानजनक कमेंट करने के बाद से विवादों में फँस गए हैं. सोशल मीडिया पर डायरेक्टर को जमकर खूब ट्रोल किया जा रहा है. भले ही अपने बयान के लिए उन्होंने  माफी मांग ही हो, लेकिन डायरेक्टर की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.  18 अप्रैल को मुंबई पुलिस में अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई थी. इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने डायरेक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज की। 


अनुराग कश्यप के ख़िलाफ़ FIR दर्ज!


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप की जातिवादी हेट स्पीच के चलते बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने कहा की- जिस प्रकार से अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राह्मणों पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, यह निश्चित ही हेट स्पीच के दायरे में आता है. फिल्म का प्रमोशन करने के उद्देश्य से किये गए कथित कमेंट से ब्राह्मण समाज को नीचा दिखा गया और पब्लिसिटी का पाने का घिनौना काम किया गया है.

बता दें कि इससे पहले वकील आशुतोष जे. दुबे ने भी कश्यप के खिलाफ शिकायत की थी जिसे उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था-मैंने मुंबई पुलिस को आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय को लेकर अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. सभ्य समाज में इस तरह की नफरत भरी बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं. कानून को अपना काम करना चाहिए.


अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों से मांगी माफी!

अनुराग कश्यप के इस कमेंट के बाद ब्राह्मण समुदाय बुरी तरह भड़क गया और डायरेक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ा था. विवाद बढ़ता देख और ब्राह्मणों की नाराजगी झेलने के बाद अनुराग कश्यप ने माफी माँग ली है. डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा - यह मेरी माफी है, मेरे पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस लाइन के लिए, जो उस संदर्भ के लिए निकाली गई और नफरत फैलाई गई. कोई भी एक्शन, भाषण उस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और कलीग्ज को रेप की धमकियां मिलें, वो भी संस्कार के सरगना से. तो कही हुई बात वापस नहीं ली जा सकती और ना लूंगा लेकिन मुझे जो गाली देना है दो. मेरे परिवार ने ना कुछ कहा है और ना कहता है. इसलिए अगर मुझसे माफी ही चाहिए तो ये मेरी अपोलोजी है. ब्राह्मण लोग, औरतों को बख्स दो, इतना संस्कार तो शास्त्रों में भी है, सिर्फ मनुवाद में नहीं है. आप कौन से ब्राह्मण हो तय कर लो. बाकी मेरी तरफ से माफी.

ब्राह्मणों को लेकर किया था पोस्ट!

बता दें कि  ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक कमेंट करने से पहले अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था - मेरी जिंदगी का पहला नाटक ज्योतिबा और सावित्रिबाई फुले पे था. भाई अगर कास्टिज्म नहीं होता इस देश में तो उनको क्या जरूरत थी लड़ने की. अब ये ब्राह्मण लोगों को शर्म आ रही है ये वो शर्म में मरे जा रहे हैं या फिर एक अलग ब्राह्मण भारत में जी रहे हैं, जो हमें देख नहीं पा रहे हैं. चु**** कौन है कोई तो समझावे.' 

अनुराग कश्यप के इस पोस्ट पर लोग बुरी तरह भड़क गए थे और डायरेक्टर के ख़िलाफ़ जमकर नारागजी ज़ाहिर की थी. जिसके बाद अनुराग कश्यप ने भी ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. दरअसल डायरेक्टर का ये बयान तब आया था जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म फुले में कई कटा लगा दिए थे और इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया था. 


सेंसर बोर्ड के कदम से नाराज़ हैं अनुराग कश्यप!
बता दें कि फिल्म फुले समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रिबाई फुले के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म को जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप में कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस फिल्म का महाराष्ट्र के ब्राह्मण समुदाय ने विरोध किया था और ये दावा किया था कि फिल्म में ऐतिहासिक फैक्ट्स के साथ छेड़छाड़ की गई है. ब्राह्मण समुदाय के प्रोटेस्ट के बाद सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में कुछ कट लगाकर की रिलीज़ डेट को आगे के लिए बढ़ा दिया था. सेंसर बोर्ड के इस कदम की वजह से ही अनुराग कश्यप का गुस्सा फूट रहा है और उन्होंने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक कमेंट ख़ुद की फ़ज़ीहत करवा ली है.


अनुराग कश्यप ने सरकार पर साधा निशाना!
बता दें कि अनुराग कश्यप ने फुले के मामले को लेकर  इंस्टाग्राम पर एक लंबा चोड़ा पोस्ट लिखकर सरकार पर भी निशाना साधा था. अनुराग कश्यप ने लिखा था - धड़क 2 की स्क्रीनिंग में सेंसर बोर्ड ने बोला, मोदी जी ने इंडिया में कास्ट सिस्टम खत्म कर दिया है. उसी आधार पर ‘संतोष’ भी भारत में रिलीज नहीं हुई. अब ब्राह्मण को समस्या है फुले से. भैया, जब कास्ट सिस्टम ही नहीं है, तो काहे का ब्राह्मण. कौन हो आप. आपकी क्यों सुलग रही हैं. जब कास्ट सिस्टम था नहीं, तो ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई क्यों थीं. या तो आप का ब्रह्मवाद अस्तित्व में ही नहीं है, क्योंकि मोदी जिनके हिसाब से इंडिया में कास्ट सिस्टम ही नहीं है? या सब लोग मिलके सबको बेवकूफ बना रहे हो. भाई, मिलके फैसला कर लो. भारत में जातिवाद है या नहीं. लोग बेवकूफ नहीं हैं. आप ब्राह्मण लोग हो या फिर आप के बाप हैं जो ऊपर बैठे हैं, निर्णय लो


कब रिलीज होगी फिल्म फुले!
बता दें कि प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म फुले पहले 11 अप्रेल को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन विवादों में आने की वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर बनी इस फिल्म को अनंत महादेवन ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म अब  25 अप्रेल को रिलीज़ होगी.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें