×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे पार्ट में दिखेंगी BJP नेता Smriti Irani, TV पर ज़ोरदार वापसी !

सुनने में आ रहा है की बीजेपी नेता स्मृति ईरानी एक बार टीवी पर वापसी करने जा रही है। काफी दिनों से मीडिया के गलियारों में इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं की जल्द ही स्मृति ईरानी अपने फेमस सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे पार्ट के ज़रिए फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक ऐसा सीरियल रहा है, जिसे ना सिर्फ सास बहू देखा करती थी, बल्कि परिवार के सभी लोग इस शो को बड़े चाव से देखा करते थे ।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के दूसरे पार्ट में दिखेंगी BJP नेता Smriti Irani, TV पर ज़ोरदार वापसी !
Advertisement
बीजेपी नेता और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। लोकसभा चुनाव में अमेठी से  हार के बाद से ही पार्टी की तरफ़ से उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है। पूर्व  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  स्मृति ईरानी फ़िलहाल पूरी तरह से राजनीति में एक्टिव नहीं है। 

टीवी पर स्मृति ईरानी की ज़ोरदार वापसी !

वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है की बीजेपी नेता स्मृति ईरानी एक बार टीवी पर वापसी करने जा रही है। काफी दिनों से मीडिया के गलियारों में इस तरह की खबरें वायरल हो रही हैं की जल्द ही  स्मृति ईरानी अपने फेमस सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे पार्ट के ज़रिए फिर से टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक ऐसा सीरियल रहा है, जिसे ना सिर्फ सास बहू देखा करती थी, बल्कि परिवार के सभी लोग इस शो को बड़े चाव से देखा करते थे ।


फिर से तुलसी के रोल में दिखाई देंगी स्मृति ईरानी ! 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है की शो की प्रोड्यूस एकता कपूर ने आखिरकार पुष्टि कर दी है की वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी का दूसरा पार्ट लेकर आ रही हैं। एक लीडिंग वेबसाइट की  रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर ने ना सिर्फ़ शो की वापसी कंफर्म की है बल्कि ये भी बताया है की दूसरे सीज़न में 150 एपिसोड होंगे। इतना ही नहीं एकता कपूर ने ये भी हिंट दिया है की दूसरे सीज़न में स्मृति ईरानी ही तुलसी विरानी के रोल में ही नज़र आएंगी। 


एकता कपूर ने एक बातचीत के दौरान बताया की - जब ओरिजिनल टीवी शो खत्म हुआ था, तब ये 2000 एपिसोड के निशान तक पहुंचने के लिए 150 एपिसोड कम था। इस प्रोग्राम के प्रति हमारे प्यार ने इससे जुड़े सभी लोगों को वापस एक साथ लाया ताकि हम उन 150 एपिसोड को पूरा कर सकें और 2000 एपिसोड तक पहुंच सकें। यह शो इसका हकदार है। हम पॉलिटिक्स को एंटरटेनमेंट में ला रहे हैं, या बेहतर होगा कि पॉलिटिशियन को एंटरटेनमेंट में ला रहे हैं।

Advertisement


अब एकता कपूर की इस हिंट के बाद से ही माना जा रहा है की सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे पार्ट में स्मृति ईरानी ही नज़र आने वाली हैं और वो एक बार फिर से टीवी पर ज़ोरदार वापसी करने की तैयारी में है। 


टीवी पर राज करता था ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ !

बता दें कि एकता कपूर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे पार्ट का ऐलान इसी साल जून में कर सकती हैं। इस शो के पहले सीज़न को साल 2000 में लॉन्च किया गया था और साल 2008 तक ये शो बेहद ही सक्सेसफुली चला था । इस शो ने सालों तक टीवी पर राज किया था और टीआरपी चार्ट्स में भी ये टॉप पर बना रहता था । शो में सास बहू का ड्रामा लोगों को इस कदर पसंद आता था की लोग इसके हर एपिसोड को देखने के लिए काफी बेकरार रहते थे । वहीं अब क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के ज़रिए एकता कपूर एक बार फिर से स्मृति ईरानी संग धमाल मचाने का प्लान कर रही हैं। 

Advertisement


तुलसी के किरदार में घर -घर में फेमस हुईं स्मृति ईरानी !

बता दें कि स्मृति ईरानी का किरदार तुलसी विरानी टीवी इंडस्ट्री के आइकॉनिक किरदारों में से एक है। इस किरदार को टीवी पर खूब प्यार मिला है। तुलसी विरानी बनकर स्मृति ईरानी घर घर में फेमस हों गई थी । इस किरदार से लोगों का जुड़ाव कुछ ऐसा था की जब जब टीवी पर तुलसी के आंसू छलकते थे तो देश की जनता भी उन्हें देखकर रो पड़ती थी । कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी ने इस किरदार को निभाने के लिए फिर से काम शुरु कर दिया है। खबरों की माने तो दूसरे सीज़न की शुरुआत उसी सीन से होगी जिसमें तुलसी विरानी अपने परिवार को इंट्रोड्यूस कराती हैं। 


कौन निभाएगा मिहिर विरानी का किरदार ! 

बता दें कि जहां क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे पार्ट में स्मृति ईरानी ही नज़र आने वाली हैं। वहीं शो में लीड एक्टर के तौर पर कौन नज़र आएगा इसे लेकर तरह तरह के क़यास लगाए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है की इस शो की रीबूट सीरीज़ में मेल लीड के लिए अमर उपाध्याय को ही कास्ट किया जा रहा है ,जो ओरिजनल कास्ट का हिस्सा थे । अमर शो में मिहिर विरानी के किरदार में ही नज़र आएंगे। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि मेल लीड के लिए रोनित ऱॉय से भी बातचीत चल रही है। 


Advertisement
2024 के लोकसभा चुनाव में हारी स्मृति ईरानी !

बता दें कि स्मृति ईरानी 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सकी थी । अमेठी से चुनाव लड़ने वाली स्मृति ईरानी को कांग्रेस के केएल शर्मा ने बड़े मार्जन से हरा दिया था । जिसके बाद स्मृति ईरानी  ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर अपने चाहने वालों से कहा था की जोश कम नहीं हुआ है। खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की टीवी पर स्मृति ईरानी की वापसी कितनी ज़ोरदार होती है। 



यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें