×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘War 2’ की रिलीज से पहले कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, हुए ये बदलाव

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म वार 2 लगातार चर्चाओं में बनी हुई है. वहीं इस बीच सुनने में आ रहा है कि वॉर 2 ने थियेटर्स पर दस्तक देने से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

‘War 2’ की रिलीज से पहले कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, हुए ये बदलाव
Advertisement

ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी की फिल्म वॉर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. कुछ दिनों पहले ही व़ॉर 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया था. जिसकी खूब चर्चा हुई थी. सोशल मीडिया पर वॉर 2 के ट्रेलर को गजब का रिस्पांस मिला था. ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और किराया आडवाणी तीनों के लुक ही खूब चर्चा हुई थी. सिर्फ ट्रेलर देखकर ही लोगों ने फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की भविष्य वाणी कर दी थी.

कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर चली कैंची
वहीं फिल्म की रिलीज़ से पहले ही अयान मुखर्जी की फिल्म पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानि CBFC की कैची चल गई है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म एक्शन सीन्स पर कोई कैंची नहीं चलाई है, लेकिन फिल्म के कुछ अन्य सीन्स और संवाद हैं, जिन्हें हटाने और बदलने के लिए कहा गया है. 

एक लीडिंग वेबसाइट की रिपोर्ट्स् की मानें तो सीबीएफसी ने निर्माताओं से एक अश्लील संवाद को बदलने और एक किरदार द्वारा किए गए अश्लील हावभाव को हटाने के लिए कहा है.  यह सीन केवल 2 सेकंड का था. सीबीएफसी ने वॉर 2 की टीम को सेंशुअल सीन्स में 50 प्रतिशत तक की कटौती करने का निर्देश दिया है, जिसकी अवधि 9 सेकंड है.  कथित तौर पर,जिन दृश्यों पर सवाल उठाया जा रहा है वो 'आवां जवां' गाने में कियारा आडवाणी के बिकिनी शॉट्स हैं. हालांकि अभी से लेकर ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है.

ऋतिक-जूनियर एनटीआर में होगी जबरदस्त टक्कर!
फिल्म में जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं ऋतिक अपने पुराने किरदार रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में लौट रहे हैं. दोनों आमने-सामने एक-दूसरे को टक्कर देंगे. इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जो ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. 

इस दिन रिलीज होगी वॉर 2!
बता दें कि वॉर 2 का डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्म के लिए जाने जाते हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को काफी बड़ लेवल पर शूट किया गया है. 200 करोड़ के बजट में बनी वॉर 2 में जबरदस्त एक्शन सीन दिखाई देने वाले हैं. 

Advertisement

यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है वॉर 2
ये फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी दमदार फिल्में आ चुकी हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन को पिछली बार फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था. 'वॉर 2' के अलावा ऋतिक की झोली में 'कृष 4' भी है, जिसके जरीए वो बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाले हैं. 

वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल!
बता दें कि साल 2019 में रिलीज़ हुई वॉर में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नज़र आए थे. वहीं फिल्म में वाणी कपूर ऋतिक के अपोज़िट नज़र आई थी. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की वॉर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर क्या कमाल करती है. 

ऋतिक-रजनीकांत के बीच होगी भिड़ंत!
बता दें कि इस साल 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के बीच ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है, कुछ दिनों पहले ही ऐलान हुआ था कि फिल्म कुली इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी. जहां रजनीकांत इस फ़िल्म के ज़रिए एक बार फिर से एक्शन से भरपूर फिल्म लेकर आने वाले हैं. वहीं ऋतिक रोशन भी वॉर 2 के ज़रिए एक्शन का डबल डोज़ देने आ रहे हैं. दोनों ही फिल्में एक्शन जॉनर की है, ऐेसे में ऋतिक और रजनीकांत की फिल्मों के बीच ज़ोरदार मुकाबला होगा.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें