×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने की पीएम मोदी की तारीफ़, बोलीं- प्रधानमंत्री के कदमों ने महिलाओं को सशक्त बनाया है

‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, वहीं हाल ही में उन्होंने देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है.

'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने की पीएम मोदी की तारीफ़, बोलीं- प्रधानमंत्री के कदमों ने महिलाओं को सशक्त बनाया है
Advertisement

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मासिक धर्म और स्वच्छता जैसे संवेदनशील मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर उठाकर भारत में इस टैबू को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई है.

रूपाली गांगुली ने की पीएम मोदी की तारीफ़!
रूपाली ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पीएम मोदी ने लाल किले से मासिक धर्म स्वच्छता पर खुलकर बात की, जो एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने किफायती सैनिटरी पैड्स की उपलब्धता और मासिक धर्म शिक्षा पर जोर दिया, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ी है.

रूपाली ने बताया, “शहरों में सैनिटरी पैड आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में यह एक बड़ी जरूरत है. कई लड़कियां जानकारी और सुविधाओं के अभाव में स्कूल छोड़ देती हैं. सैनिटरी पैड्स और स्कूलों में स्वच्छता शिक्षा देना बहुत बड़ा कदम है.”

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान की भी तारीफ की, जिसके तहत लाखों शौचालय बनाए गए. इससे महिलाओं को कई सुविधाएं मिलीं और सम्मान भी मिला. स्कूलों में शौचालयों का होना लड़कियों के लिए बहुत जरूरी है. रूपाली ने सरकार की कई योजनाओं की सराहना की, जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करती है और उज्ज्वला योजना, जिसने ग्रामीण महिलाओं को गैस सिलेंडर देकर उनकी सेहत सुधारी जा रही है. उन्होंने कहा “यह सिर्फ सिलेंडर नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य का मौका है.”

‘यह देश के लिए गर्व की बात है’
एक्ट्रेस ने स्मार्ट दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं को भी सराहा, जो महिलाओं को स्टार्टअप में बढ़ावा देती हैं. साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया.

Advertisement

रूपाली ने महिला आरक्षण विधेयक को भी ऐतिहासिक कदम बताया, जो संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा. उन्होंने कहा “पीएम मोदी के इन कदमों ने महिलाओं को बचपन से लेकर व्यस्कता तक सशक्त बनाया है. यह देश के लिए गर्व की बात है.”

यह भी पढ़ें

अनुपमा जैसा शो कर छाईं रूपाली गांगुली
बता दें कि रूपाली गांगुली बीते कुछ सालों से सीरियल अनुपमा में नज़र आ रही हैं, इस शो के ज़रिए एक्ट्रेस ने लोगों का दिल जीत लिया है. एक्ट्रेस का ये शो टीआरपी में भी पहले नंबर पर बना हुआ है. 2020 में शुरू हुआ ये शो अभी लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब हो रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें