×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शाहरुख-अजय देवगन से भिडे़गा अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा, बॉक्स ऑफ़िस पर होगा महायुद्ध!

गांधी जयंती 2026 पर शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ-साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की भी ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है. हाल ही में ऐलान हुआ था कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. वहीं शाहरुख खान की फिल्म किंग भी 2026 में गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी.

शाहरुख-अजय देवगन से भिडे़गा अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य नंदा, बॉक्स ऑफ़िस पर होगा महायुद्ध!
Advertisement

बॉलीवुड में जब जब दो बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफ़िस पर टक्कर हुई है, तब तब दोनों ही फिल्मों की कमाई पर बुरा असर देखने को मिला है, अब तक बॉलीवुड में कई फिल्मों के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिल चुकी है. वहीं अब बॉलीवुड में 3 बड़ी फिल्मों के बीच गांधी जयंती के मौके पर सबसे भयंकर भिड़ंत होने वाली है. 

अजय- शाहरुख से भिड़ेंगे अमिताभ के नाती अगस्त्य!

दरअसल 2026 की गांधी जयंती पर शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की भी ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिलने वाली है, हाल ही में ऐलान हुआ है कि अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 और अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस अगले साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. जहां अजय देवगन इस फ़िल्म के ज़रिए एक बार फिर से थ्रिलर से भरी फिल्म लेकर आने वाले हैं. वहीं अगस्त्य नंदा देशभक्ति से ओत प्रोत फिल्म इक्कीस लेकर आने वाले हैं, लेकिन अब अजय और अगस्त्य का शाहरुख खान की फिल्म किंग के साथ ज़ोरदार मुकाबला होगा. ऐसे में गांधी जयंती 2026 पर इन तीनों ही बड़ी फिल्मों के बीच महा युद्ध होने वाला है. वहीं अजय और शाहरुख़ के बीच तो 14 साल बाद इतिहास फिर से दोहराया जाएगा और महाक्लैश देखने को मिलेगा.

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म किंग भी 2026 की गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी. पहले इस फिल्म को ईद 2026 पर रिलीज़ करने की तैयारी चल रही थी. लेकिन अब कहा जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को 2 अक्टूबर के मौके पर ही रिलीज़ करेंगे. यूं तो फ़िलहाल किंग की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये माना जा रहा है कि शाहरुख की किंग इसी दिन रिलीज़ होगी. इसी के साथ ये साफ़ हो गया है कि बॉक्स ऑफ़िस पर महायुद्ध होने वाला है. 

किस पर बेस्ड है अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस!

अंधाधुंध और बदलापुर जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके श्रीराम राघवन जल्द ही सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म लेकर आ रहे है. बताया जा रहा है कि ये एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म है, जो कि 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड होगी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त नंदा दिखाई देंगे, जो की अरुण खेत्रपाल के किरदार में नज़र आएंगे. फिल्म में भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र अवॉर्ड विनर की कहानी दिखाई जाएगी. इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं, फिल्म में पहले वरूण धवन को कास्ट किया गया था, हालांकि बाद में फिल्म में अगस्त नंदा की एंट्री हो गई. इस फिल्म में धर्मेंद्र देओल और सिमर भाटिया भी अहम रोल में नज़र आएंगे. ये फिल्म साल 2026 में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज़ होगी. 


ऐसी होगी शाहरुख की फिल्म किंग!

बात करें शाहरुख खान की फिल्म किंग की तो ये एक्शन फिल्म होने वाली है. शाहरुख खान ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि शाहरुख़ की फिल्म किंग हॉलीवुड फिल्म लियोन: द प्रोफेशनल की हिंदी रिमेक है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ साथ सुहाना खान अहम रोल में नज़र आएंगी. जो इस फिल्म के ज़रिए बड़े पर्दे पर पहली बार नज़र आएंगी. ये फिल्म एक पिता-पुत्री की जोड़ी के बारे में है जो चुनौतियों को पार पाने के लिए एक-दूसरे को प्रशिक्षण देते हैं. इस फिल्म के ज़रिए शाहरुख और सुहाना पहली बार बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि शाहरुख फिल्म में किलर के रोल में नज़र आएंगे. वहीं फ़िल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में दिखाएंगे, जो बेहद ही ख़तरनाक रोल में दिखाई देंगे. फिल्म में इन तीनों के अलावा दीपिका, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, और अभय वर्मा जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे. फिल्म किंग को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करने वाले हैं. जो कि इससे पहले शाहरुख खान के साथ पठान नाम की फिल्म बना चुके हैं. 

सस्पेंस से भरपूर होगी दृश्यम 3!

बता दें कि अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म दृश्यम 3 का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, फिल्म के पिछले दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफ़िस पर काफी बड़े हिट साबित हुए थे. दृश्यम के दोनों पार्ट्स में बेहद ही ग़ज़ब का सस्पेंस देखने को मिला था. ऐसे में लोग इसके तीसरे पार्ट को देखने के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ तब्बू, अक्षय खन्ना, और श्रिया सरन समेत कई स्टार्स अहम रोल में नज़र आएंगे. इस फिल्म को जीतू जोसेफ डायरेक्ट कर रहे हैं. 

बॉक्स ऑफ़िस पर किसका बजेगा डंका?

बता दें कि शाहरुख vs अजय देवगन vs अगस्त्य नंदा को देखने के लिए फैंस बेताब हैं. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है. साल 2026 के गांधी जयती पर  शाहरुख और अजय देवगन के बीच तो फिर से इतिहास दोहाराया ही जाएगा. वहीं अमिताभ बच्चन के नाती भी इन्हें ज़ोरदार टक्कर देने आ रहे हैं. तीनों ही फिल्में बिग बजट हैं. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बॉक्स ऑफ़िस पर किसका डंका बजता है. 

Advertisement
पहले भी भिड़ चुके हैं शाहरुख-अजय!

बता दें कि शाहरुख और अजय के बीच पहले भी बॉक्स ऑफ़िस पर ज़ोरदार भिड़ंत देखने को मिल चुकी है. साल 2012 में शाहरुख की फिल्म जब तक है जान रिलीज़ हुई थी, यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अहम रोल में नज़र आई थी. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दीवाली के मौके पर रिलीज़ किया गया था. बॉक्स ऑफ़िस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. 

यह भी पढ़ें

वहीं इस फिल्म के साथ अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार भी रिलीज़ हुई थी, कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला अहम रोल में नजर आए थे. Ashwni Dhir के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफ़िस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. ये दोनों ही फिल्में साथ रिलीज़ हुई थी, जिसकी वजह से इनकी कमाई पर भी बुरा असर पड़ा था. अगर इन्हें सोलो रिलीज़ मिलती तो बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के आंकड़े कुछ और ही होते. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें