×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अल्लू अर्जुन की दादी का हुआ निधन, शूटिंग बीच में छोड़ हैदराबाद लौटे पुष्पा एक्टर

अल्लू अर्जुन की दादी का निधन शनिवार की सुबह उनके हैदराबाद स्थित घर पर हुआ था. अल्लू कनकरत्नम उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रही थी और इस वजह से 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली.

अल्लू अर्जुन की दादी का हुआ निधन, शूटिंग बीच में छोड़ हैदराबाद लौटे पुष्पा एक्टर
Advertisement

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. दिग्गज तेलुगु एक्टर, पद्मश्री अल्लू रामलिंगैया की पत्नी और एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम गरु का निधन हो गया. 

अल्लू अर्जुन की दादी का निधन

अल्लू अर्जुन की दादी का निधन शनिवार की सुबह उनके हैदराबाद स्थित घर पर हुआ था. अल्लू कनकरत्नम उम्र संबंधी बीमारियों का सामना कर रही थी और इस वजह से 94 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. 

Advertisement

शूटिंग छोड़ हैदराबाद लौटे अल्लू अर्जुन 

अल्लू अर्जुन अपनी दादी के काफी करीब थे. फिल्मों से जुड़े इवेंट में उन्हें अपनी दादी के साथ देखा जा चुका है. दादी के निधन की ख़बर मिलते ही एक्टर हैदराबाद पहुँच गए हैं, एयरपोर्ट से उनकी वीडियो भी वायरल हो रही है. दरअसल अल्लू अर्जुन इनदिनों एटली कुमार के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रह हैं, जिसके लिए वो मुंबई में थे. हालांकि दादी के निधन की खबर मिलते ही वो घर वापस लौट आएं हैं. 

राम चरण ने रद्द की फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग

अल्लू अर्जुन के अलावा  राम चरण ने भी इस कठिन समय में अपने परिवार के साथ खड़े रहने के लिए मैसूर में चल रही अपनी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग रद्द कर दी है. वहीं आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कायन की पत्नी अन्ना लेज़्नेवा भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए अल्लू अरविंद के घर पहुँचीं.

दामाद चिरंजीवी ने जताया दुख 

चिरंजीवी ने अपनी सास के निधन पर एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा.  उन्होंने लिखा, "हमारी सास... श्री अल्लू रामलिंगय्या गारू की पत्नी कनकरथनम्मा गारू का निधन बेहद दुखद है. उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे हमेशा हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.”

Advertisement

कब होगा अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार

अल्लू कनकरत्नम के दामाद, मेगास्टार चिरंजीवी, व्यक्तिगत रूप से व्यवस्थाओं और औपचारिकताओं की देखरेख कर रहे हैं. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर कोकापेट में होगा. फ़िलहाल परिवार, दोस्तों और शुभचिंत  अल्लू कनकरत्नम के  अंतिम दर्शन करने पहुँच रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें