×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Akshay Kumar की Housefull 5 ने दूसरे दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, सिकंदर-स्काई फोर्स जैसी फिल्मों को चटाई धूल!

फिल्म हाउसफुल 5 के दूसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में 54.35 करोड़ का कारोबार कर लिया है. साथ ही सिकंदर से लेकर स्काई फोर्स जैसी फिल्मों को मात दे दी है.

Akshay Kumar की Housefull 5 ने दूसरे दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, सिकंदर-स्काई फोर्स जैसी फिल्मों को चटाई धूल!
Advertisement

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 ने रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया है. थियेटर्स पर बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ बिज़नेस किया है. बॉलीवुड में अब तक कई कॉमेडी फिल्में रिलीज हुईं हैं, लेकिन अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने रिलीज़ होते ही सभी का दिल जीत लिया है. 

हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़!
फिल्म की रिलीज के बाद हर किसी को इंतजार रहता है, उसके बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का. हर कोई जानना चाहता है की हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफ़िस पर कितने करोड़ का बिज़नेस किया है. बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी, फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ का बिज़नेस किया था. वहीं अब फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में 54. 35 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

सिकंदर और स्काई फोर्स को दी मात!
बता दें कि हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन 30 करोड़ की कमाई कर इस साल रिलीज़ हुईं कई फिल्मों के कलेक्शन को मात दे दी है. इस साल ईद के मौके पर रिलीज़ हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने दूसरे दिन 28. 50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अक्षय की स्काई फोर्स ने 26. 30 करोड़ का बिज़नेस किया था. इतना ही नहीं अजय की रेड 2 ने 13.05 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन हाउसफुल 5 ने इन तीनों ही फिल्मों को धूल चटा दी है. 

Advertisement

जानिए कैसी है फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप से शुरू होती है. जहां एक अरबपति अपने 100वें जन्मदिन के मौके पर अपनी पूरी संपत्ति 'जॉली' नाम के व्यक्ति को देने की घोषणा करता है. हालांकि, कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब एक नहीं, तीन लोग अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन खुद को जॉली बताते हैं. इस भ्रम के दौरान ही उस अरबपति की हत्या हो जाती है.  इसके बाद फिल्म की स्टोरी में एक रहस्यमय मोड़ आता है. फिर दो पुलिस अधिकारी संजय दत्त और जैकी श्रॉफ इस मर्डर की जांच में जुट जाते हैं. इससे आगे की कहानी जानने के लिए आपको थियेटर्स जाना होगा. 

पब्लिक को कैसी लगी हाउसफुल 5!
हाउसफुल 5 को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ़ से बढ़िया रिएक्शन मिले हैं. फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ सस्पेंस, रोमांच और धमाकेदार ट्विस्ट का तगड़ा कॉम्बिनेशन है. फिल्म का फर्स्ट हाफ कॉमेडी से भरपूर है, वहीं सेकेंड हाफ में सस्पेंस और रोमांच  देखने को मिला है. ये फिल्म आपका मनोरंजन में करने में सफल होगी. 

फिल्म के अंदर दो क्लाइमैक्स हैं. फिल्म में दो वर्जन हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B है. दोनों वर्जनस की स्टोरीलाइन एक जैसी है, बस इसके 20-25 मिनट के क्लाइमैक्स में अंतर है. दोनों वर्जन में अलग अलग किलर है. जिसकी वजह से फिल्म का क्लाइमैक्स भी कमाल का है. कुछ जगहों पर फिल्म थोड़ी स्लो लगती है. लेकिन अक्षय की कॉमिक टाइमिंग फिल्म में जान डाल देती है. 

हाउसफुल 5 की दमदार स्टारकास्ट!
बता दें कि हाउसफुल 5 में लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखाई दी है. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, रंजीत, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्य शर्मा नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में और भी कई स्टार्स देखने को मिले हैं. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है, जो कि इससे पहले दोस्ताना और ड्राइव का डायरेक्शन कर चुके हैं, वहीं इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को 225 करोड़ के बजट में बनाया गया है. फिल्म को बड़े लेवल पर रिलीज़ किया गया है. ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफ़िस पर कितने दिनों टिकी रहती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें