×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पद्म अवॉर्ड के अनाउंसमेंट के बाद सोनू निगम का फूटा गुस्सा,कहा - इन सिंगर्स को क्यों ...

सोनू निगम ने हाल ही में पद्म अवॉर्ड्स के अनाउंसमेंट के बाद नाराजगी जताई। उन्होंने दो महान सिंगर्स मोहम्मद रफी और किशोर कुमार का नाम लेते हुए कहा कि इन दोनों को उचित सम्मान नहीं मिला। इसके अलावा, उन्होंने अन्य सिंगर्स जैसे अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान का भी ज़िक्र किया, जिनके योगदान को अब तक नजरअंदाज किया गया है।

पद्म अवॉर्ड के अनाउंसमेंट के बाद सोनू निगम का फूटा गुस्सा,कहा - इन सिंगर्स को क्यों ...
Advertisement
सोनू निगम, जो अपनी मीठी आवाज के लिए जाने जाते हैं, अपने बेबाक विचारों के लिए भी पहचाने जाते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने पद्म अवॉर्ड के चयन प्रक्रिया पर अपनी नाखुशी जताई। सोनू का कहना था कि कई दिग्गज सिंगर्स को उनकी कड़ी मेहनत और योगदान के बावजूद पद्म अवॉर्ड से वंचित रखा गया।

वीडियो में क्या कहा सोनू निगम ने?

सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "दो ऐसे सिंगर्स हैं जिन्होंने पूरी दुनिया के सिंगर्स को इंस्पायर किया। एक हैं मोहम्मद रफी साहब और दूसरे हैं किशोर कुमार जी, जिनको अब तक पद्म श्री भी नहीं मिला। इसके अलावा, अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और सुनिधि चौहान जैसे सिंगर्स ने भी गाने की दुनिया में अपनी अद्भुत पहचान बनाई है, लेकिन उन्हें भी यह सम्मान नहीं मिला।"

सोनू निगम ने इस वीडियो में कई और नाम शामिल किए, जिनके बारे में उनका मानना था कि उन्होंने अपनी कला में बेहतरीन योगदान दिया, लेकिन फिर भी उन्हें वो सम्मान नहीं मिला, जिसकी वो हकदार थे।उन्होंने अपने फॉलोअर्स से भी अपील की, "आप लोग कमेंट सेक्शन में और नाम लिखें, और मेरी जानकारी बढ़ाएं।"

सोनू ने उठाया पद्म अवॉर्ड की घोषणा पर सवाल

सोनू निगम का ये वीडियो पद्म अवॉर्ड की घोषणा के बाद आया है। 25 जनवरी को भारतीय राष्ट्रपति ने इस साल के पद्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अरिजीत सिंह, शेखर कपूर, अनंत नाग, नंदमुरी बालकृष्ण, और कई अन्य बड़े नामों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही, पंकज उधास और शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया।

सोनू निगम का विरोध सोशल मीडिया पर सुर्खियों में

सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उनके फैंस और कई अन्य लोग भी इस बारे में चर्चा कर रहे हैं। उनका ये कदम उन सिंगर्स के लिए एक आवाज बन गया है, जिन्हें कभी न कभी अवार्ड मिलने की उम्मीद रही होगी।

Advertisement

ये मुद्दा अब सोशल मीडिया में एक चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग पद्म अवॉर्ड के चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगे हैं।


यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें