×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Race 4 में Saif Ali Khan - Sidharth Malhotra के बाद इस हैंडसम हंक की हुई Entry, प्रो्डयूर ने तोड़ी चुप्पी !

वहीं रेस 4 की कास्टिंग को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आती ही रहती है। खबरें थी की रेस 4 में हर्षवर्धन राणे भी अहम रोल मे नज़र आने वाले हैं। मीडिया के गलियारों में चर्चा थी हर्षवर्धन फिल्म रेस 4 में धमाल मचाने वाले हैं। इसके अलावा ये भी खबरें थी की फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर रकुल प्रीत सिहं को कास्ट किया जा रहा है। वहीं अब फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इस बार में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि रेस 4 में ये हर्षवर्धन और रकूल प्रीत सिंह नज़र आएंगे या नहीं।

Race 4 में Saif Ali Khan - Sidharth Malhotra के बाद इस हैंडसम हंक की हुई Entry, प्रो्डयूर ने तोड़ी चुप्पी !
Advertisement
रेस फ्रेंचाइजी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल काफ़ी दिनों से रेस फ्रेंचाइजी को लेकर तरह तरह की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल मीडिया के गलियारों में ऐसी ख़बरें सामने आ रही हैं की जल्द ही रेस 4 बनने वाली हैं। मीडिया रिपोट्स की माने तो रेस 4 को लेकर जल्द ही फ़िल्म के प्रोड्यूसर रमेश तुरानी ग्रेंड अनाउंसमेंट करने वाले हैं।रेस फ्रेंचाइजी ब़ॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी में एक है।यही वजह है की जल्द ही रेस 4 बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है……बता दें कि  रेस4 के जरीए सैफ़ अली खान ने एक बार फिर से रेस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रोड्यूसर रमेश तुरानी ने इस बार सैफ़ अली खान पर भरोसा जताया है।


रेस 4 में हर्षवर्धन राणे और रकूल

वहीं रेस 4 की कास्टिंग को लेकर आए दिन कोई ना कोई बड़ी ख़बर सामने आती ही रहती है। खबरें थी की रेस 4 में हर्षवर्धन राणे भी अहम रोल मे नज़र आने वाले हैं। मीडिया के गलियारों में चर्चा थी हर्षवर्धन फिल्म  रेस 4 में  धमाल मचाने वाले हैं। इसके अलावा ये भी खबरें थी की फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर रकुल प्रीत सिहं को कास्ट किया जा रहा है। वहीं अब फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इस बार में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि रेस 4 में ये हर्षवर्धन और रकूल प्रीत सिंह नज़र आएंगे या नहीं। रमेश ने इस तरह की खबरो को अफ़वाह बताते हुए इनकी कास्टिंग से साफ़ इंकार कर दिया है। रमेश तौरानी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया की  - 'हम साफ करना चाहते हैं कि हम फिलहाल रेस फ्रैंचाइजी ('रेस 4') की अगली किस्त के लिए सिर्फ सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ चर्चा कर रहे हैं। जो अभी अपने स्क्रिप्टिंग फेज में है।इस लेवल पर किसी दूसरे मेल या फीमेल एक्टर से कॉन्टैक्ट नहीं किया गया है। हम मीडिया और सोशल मीडिया पेजों से रिक्वेस्ट करते हैं कि वो झूठी खबरों से बचें और हमारी पीआर टीम से ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार करें।


Advertisement


रेस 4 मे सैफ - सिद्धार्थ मल्होत्रा !

बता दें कि रेस 3 का बुरा हाल देखते हुए मेकर्स ने सैफ़ अली ख़ान को फ़िल्म में कास्ट करने का प्लान कर लिया है।  सैफ़ अली खान ने रेस 4 से सलमान खान को रिपलेस कर दिया है।मीडिया रिपोट्स की माने तो रमेश तुरानी और सैफ़ के बीच रेस 4 को लेकर बातचीत चल रही है। फ़िल्म की कहानी सैफ़ को पसंद आई है और उन्होंने करने में दिलचस्पी दिखाई दी है। 



Advertisement

वहीं सैफ़  अली खान के बाद फ़िल्म में एक और बड़े एक्टर की एंट्री हो गई है। सुनने में आ रहा है की फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम रोल में नज़र आएँगे। बॉलीवुड का ये हेंडसम हंक फ़िल्म में विलेन के रोल में नज़र आने वाला है।मीडिया रिपोट्स की माने तो सिद्धार्थ मल्होत्रा फ़िल्म में बेहद ही ख़तरनाक विलेन के रोल में नज़र आएँगे।फ़िल्म के पिछले पार्टस में अक्षय खन्ना और जॉन अब्राहम ने विलेन का किरदार निभाया था। वहीं अब सुनने में आ रहा है की फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार इन दोनों से भी ज़्यादा ख़तरनाक और पॉवरफुल होने वाला है।बता दें कि रेस 4 को इस सीरीज़ के Original डायरेक्टर अब्बास मस्तान ही डायरेक्ट करेंगे। फ़िल्म में सैफ़ और सिद्धार्थ के अपोटिज कौनसी हसीना नज़र आएँगी, फिलहला इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन रेस 4 को लेकर अभी से लोगों में ग़ज़ब का हाइप बन गया है।


रेस और रेस 2 ने मचाया था धमाल !

बात करें रेस सीरीज़ की तो  साल 2008 में रिलीज़ हुई रेस में सैफ़ अली खान लीड रोल में नज़र आए थे। इस फ़िल्म ने सैफ़ अली खान के डुबते हुए करियर को पार लगा दिया था।रेस बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी बड़ी हिट साबित हुई थी।इस फ़िल्म में सैफ़ के साथ बिपाशा बासू , कैटरीना कैफ़ और अक्षय खन्ना अहम रोल में नज़र आए थे।दर्शकों ये फ़िल्म इतनी पसंद आई की साल 2012 में भी इस फ़िल्म दूसरा पार्ट आया रेस 2।फ़िल्म के दूसरे पार्ट में लगभग सारी स्टारकास्ट बदल गई थी। रेस 2 के दूसरे पार्ट में भी सैफ़ अली खान नज़र आए थे। वहीं इस बार सैफ़ के साथ जॉन अब्राहम,दीपिका पादुकोण और Jacqueline Fernandez अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म के दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। स्सपैंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म के दोनों पार्ट्स रेस और रेस 2 को अब्बास मस्तान ने ही डायरेक्ट किया था।

Advertisement



सलमान की रेस 3 का हुआ बुरा हाल !

वहीं साल 2018 में फ़िल्म का तीसरा पार्ट आया था।इस बार सब कुछ बदल गया था। फ़िल्म की कास्ट से लेकर फ़िल्म के डायरेक्टर को बदल दिया गया था।सैफ़ की जगह फ़िल्म में सलमान खान दिखाई दिए थे।वहीं उनके अलावा फ़िल्म में डेज़ी शाह ,Jacqueline Fernandez, बॉबी देओल और साकिब सलीम अहम रोल में नजर आए थे।इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था।सलमान खान की इस फिल्म से काफी उम्मीदे थी।लेकिन ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों को खरी नहीं उतर पाई।सैफ अली खान वाला जादू चलाने में सलमान खान कामयाब नहीं हो पाए।फिल्म देखने के बाद लोग सैफ अली खान को मिस कर रहे थे। खैर अब रेस 4 में सैफ अली खान की फिर से एंट्री हो गई है।वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा विलेन बनकर सैफ के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले हैं। बताते चले की ये फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

Advertisement



यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें