×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जोधपुर पहुंचे एक्टर सोनू सूद, पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद पर बोले- असली चुनौतियां अब शुरू हुई हैं

फिल्म की शूटिंग के लिए जोधपुर पहुंचे एक्टर सोनू सूद ने मीडिया से बात करते हुए बताया की पंजाब में बाढ़ से हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं.

जोधपुर पहुंचे एक्टर सोनू सूद, पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद पर बोले- असली चुनौतियां अब शुरू हुई हैं
sonu_sood_instagram
Advertisement

फिल्म अभिनेता सोनू सूद मंगलवार को जोधपुर पहुंचे. उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए जोधपुर शहर की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि जोधपुर में आकर हमेशा एक खास अपनापन महसूस होता है.

जोधपुर पहुंचे एक्टर सोनू सूद

उन्होंने बताया कि वह पहले भी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर आए थे और तब भी यहां के लोगों से जो स्नेह और प्यार मिला, वह कभी नहीं भूल सकते. इस बार भी यहां की मिट्टी, लोगों की गर्मजोशी और संस्कृति ने उन्हें फिर से वही एहसास दिलाया है कि यहां कुछ दिन और रुकने का मन करता है.

सोनू ने बताए पंजाब में आई भीषण बाढ़ के हालात

मीडिया से बातचीत के दौरान सोनू सूद ने पंजाब में आई भीषण बाढ़ का भी जिक्र किया और बताया कि वहां हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पानी का स्तर अब जरूर कम हो रहा है, लेकिन असल चुनौतियां अब शुरू हो रही हैं. कई परिवारों के घर पूरी तरह टूट चुके हैं और उनके पास रहने के लिए कुछ नहीं बचा है. उन लोगों की सूची तैयार की जा रही है ताकि प्राथमिकता के आधार पर उनके घरों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कराया जा सके.

पंजाब में राहत कार्यों में जुटी सोनू सूद की टीम 

सोनू सूद ने साथ ही बताया कि वे और उनकी टीम लगातार राहत कार्यों में जुटे हुए हैं. समय के साथ जैसे-जैसे जरूरतें सामने आती जा रही हैं, वैसे-वैसे उन्हें आवश्यक सामग्री, राशन, कपड़े और रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने उन सभी लोगों का आभार भी जताया जो इस मुहिम में सहयोग कर रहे हैं और बिना रुके पीड़ितों की मदद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

सोनू ने कहा, "जो लोग मदद कर रहे हैं, वो कमाल का काम कर रहे हैं." उन्होंने यह भी बताया कि उनके हेल्पलाइन नंबर्स 24 घंटे एक्टिव हैं और किसी को भी जरूरत हो तो तुरंत संपर्क कर सकता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें