×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पहले बीवी और अब बेटी संग मिलकर लगाया करोड़ों का चूना?

मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. अब वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है.

विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पहले बीवी और अब बेटी संग मिलकर लगाया करोड़ों का चूना?
Advertisement

30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पहले ही उदयपुर जेल की हवा खा रहे मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं. 

जानें क्या है मामला?

अब वर्सोवा पुलिस स्टेशन में विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है. इस बार मामला 13.5 करोड़ रुपए की ठगी का है. बताया जा रहा है कि विक्रम भट्ट और उनकी बेटी ने एक बिजनेसमैन से फिल्मों में निवेश के बदले अच्छे रिटर्न का वादा किया था. बिजनेसमैन से 13.5 करोड़ रुपए लिए गए लेकिन रकम नहीं लौटाई

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी पर केस हुआ दर्ज 

इस मामले में इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने विक्रम भट्ट और बेटी कृष्णा भट्ट के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है. इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने इस केस को आगे की जांच के लिए अपने पास ट्रांसफर कर लिया है. 

Advertisement

विक्रम भट्ट पहले ही अपनी पत्नी के साथ उदयपुर जेल में बंद हैं

30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में विक्रम भट्ट पहले ही अपनी पत्नी के साथ उदयपुर जेल में बंद हैं. निर्माता को पहले दिसंबर की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और फिर 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया. खराब तबीयत का हवाला देते हुए दंपत्ति ने उदयपुर की अदालत में जमानत के लिए याचिका डाली थी, लेकिन 17 दिसंबर को याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया. दंपत्ति जल्द ही जोधपुर हाईकोर्ट का रुख करेगा. 

क्या है 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला?

इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक डॉक्टर अजय मुर्डिया ने भट्ट दंपत्ति पर 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का केस कराया था, जिनके देशभर में इंदिरा आईवीएफ सेंटर बने हैं. मुंबई में विक्रम भट्ट और कारोबारी की मुलाकात हुई थी, जहां कारोबारी अपनी पत्नी इंदिरा पर बायोपिक बनवाना चाहते थे.

यह भी पढ़ें

दोनों के बीच बायोपिक के साथ 4 फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन हुआ और रकम के तौर पर 44.29 करोड़ रुपए दिए गए थे. 4 में से कुछ फिल्मों की शूटिंग हुई और कुछ की नहीं. पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करने पर कारोबारी ने पुलिस की मदद ली.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें