जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबई: गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल, पुलिस और बम स्क्वायड अलर्ट पर

मंदिर की जांच पड़ताल करने पर कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ, धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल पर मिली थी. पूरे मामले में मुंबई की गावदेवी पुलिस जांच कर रही है.

Author
22 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:32 AM )
मुंबई: गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को धमकी भरा ईमेल, पुलिस और बम स्क्वायड अलर्ट पर
Advertisement

मुंबई के गिरगांव स्थित इस्कॉन मंदिर को एक धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया. ईमेल मिलने की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन और बम स्क्वायड को सूचित किया.

इस्कॉन मंदिर को मिली धमकी 

सूचना के बाद मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और पूरे मंदिर परिसर की गहन जांच की गई. हालांकि, जांच के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई.

मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया धमकी भरा ईमेल

Advertisement

धमकी भरा ईमेल इस्कॉन मंदिर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया था. फिलहाल मुंबई की गावदेवी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है.

गुरुवार को 'फोर सीजन' होटल को मिली थी धमकी 

इससे पहले, गुरुवार को ईमेल के जरिए मुंबई के एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जानकारी के अनुसार, मुंबई के वरली स्थित 'फोर सीजन' होटल को एक अज्ञात शख्स की ओर से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. होटल प्रशासन ने तुरंत मेल की जानकारी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी. ईमेल में तमिलनाडु पुलिस के लिए यूनियन बनाने की मांग की गई थी.

ईमेल के जरिए 7 आईडीएक्स और आईईडी ब्लास्ट की धमकी दी गई थी, जिसमें 'फोर सीजन', मुंबई (होटल) के 3 वीआईपी रूम का जिक्र था.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी मिल चुकी है उड़ाने की धमकी 

Advertisement

वहीं, पिछले महीने मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भी उड़ाने की धमकी दी गई थी. बीएसई को उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला था. बीएसई को यह ईमेल "कॉमरेड पिनयारी विजयन" नाम की आईडी से मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की. धमकी भरे संदेश में लिखा था, "बीएसई के फिरोज टावर बिल्डिंग में चार आरडीएक्स आईईडी बम रखे गए हैं और ये दोपहर 3 बजे फटेंगे."

यह भी पढ़ें

सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर, मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए. तलाशी के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. इसके बाद, पुलिस ने घोषणा की कि धमकी भरा मेल एक अफवाह थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें