×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या, फिर खुद किया सुसाइड! नोएडा कपल की मौत मामले में बड़ा खुलासा

मौत से पहले सुमित ने गर्लफ्रेंड रेखा को एक मैसेज भेजा था. जिसमें उस पर धोखा देने का आरोप लगाया. दोनों 15 साल से रिलेशनशिप में थे.

Author
14 Feb 2026
( Updated: 14 Feb 2026
11:37 AM )
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या, फिर खुद किया सुसाइड! नोएडा कपल की मौत मामले में बड़ा खुलासा
Advertisement

Noida Couple Death Case: स्कूल में साथ पढ़ाई की, साथ-साथ बड़े हुए, दोस्ती प्यार और फिर नफरत ने 15 साल की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत कर दिया. नोएडा में वैलेंटाइन डे पर कार के अंदर मिली कपल की लाश मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. लड़के ने पहले अपनी प्रेमिका को मारा और फिर खुदको गोली मारकर अपनी जान दे दी. 

नोएडा (Noida) के सेक्टर 39 में वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी-प्रेमिका का शव कार में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार से दोनों का शव बरामद किया है. दोनों के शव आगे की सीट पर पड़े हुए थे. बताया जा रहा है 13 फरवरी से ही दोनों लापता थे. कार के अंदर से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद की है. 

हत्या से पहले प्रेमिका को भेजा था मैसेज

Advertisement

मृतकों की पहचान 32 साल के सुमित और 26 साल की रेखा के रूप में हुई है. दोनों पिछले 15 साल से रिलेशनशिप में थे, दोनों ने पढ़ाई भी साथ ही की थी. रेखा नोएडा के सलारपुर की रहने वाली थी, जबकि सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी था. बताया जा रहा है वह मंडल स्तर का क्रिकेटर भी था. दोनों के बीच शादी को लेकर झगड़ा चल रहा था. इसके बाद 13 फरवरी को सुमित ने रेखा को मैसेज भेजा था. जिसमें लिखा था, 

‘मैं मरने जा रहा हूं, इसकी जिम्मेदार रेखा है. वह मेरे साथ 15 साल रही. वादा किया था कि मुझसे शादी करेगी, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही. मुझे रेखा ने धोखा दिया है. इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं.’ 

यह भी पढ़ें- क्लासरूम में शूटआउट, लॉ स्टूडेंट की गोली मारकर हत्या, आरोपी क्लासमेट ने खुद भी किया सुसाइड, Video आया सामने

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्रेमिका को ये मैसेज भेजने के बाद सुमित कार लेकर घर से निकल गया और फिर दोनों का कुछ पता नहीं चला. रेखा के घरवालों ने गुमशूदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. उधर सुमित के घरवालों का कहना है कि रेखा कुछ दिनों से उससे दूरी बनाने लगी थी. घरवाले उसकी शादी सुमित से नहीं करना चाहते थे. पुलिस को आशंका है कि सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और फिर खुद सुसाइड कर लिया. फिलहाल पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है. पुलिस सुमित के मैसेज के साथ-साथ अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जुटा रही है. 15 साल की इस प्रेम कहानी का वैलेंटाइन डे पर खौफनाक अंत, हर किसी को चौंका रहा है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें