×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Gold Price 11 फरवरी 2026: फिर मंहगा हुआ सोना, जानिए कैरेट (Carat) के हिसाब से ताजा भाव

Gold Price Today: सोने की कीमतों में उठापटक के बीच आज फिर से तेजी देखी गई. आइए जानते हैं, आज बाजार में सोने का क्या भाव है?

Author
11 Feb 2026
( Updated: 11 Feb 2026
08:16 AM )
Gold Price 11 फरवरी 2026: फिर मंहगा हुआ सोना, जानिए कैरेट (Carat) के हिसाब से ताजा भाव
AI_Creation
Advertisement

सोने की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज बाजार में फिर से हलचल देखी जा रही है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से लेकर देश के महानगरों में सोने के भाव उतार-चढ़ाव आया है. हर दिन की तरह आज भी कीमतों में अंतर दर्ज किया गया है. तो चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि आज के दिन मार्केट में सोने का क्या भाव चल रहा है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के अनुसार सोने का भाव

MCX पर आज सुबह 10:15 बजे सोने का वायदा भाव 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,57,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है. इससे पहले मंगलवार को कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी. 1,56,539 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि सोमवार को इसकी क्लोजिंग 1,58,066 रुपये पर रही थी. 

गुडरिटर्न्स के अनुसार सोने की कीमत

गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि 29 जनवरी को यहां सोने का भाव 1,79,010 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था.

Advertisement

IBJA के अनुसार सोने का भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह सोने की कीमत चढ़कर 1,56,255 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.

दिल्ली शहर में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (टैक्स सहित) बढ़कर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पिछले कारोबारी दिन 1,58,500 रुपये थी.

Advertisement

सोने की शुद्धता के अनुसार ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोना- 1,56,255 रुपये
  • 23 कैरेट सोना- 1,55,629 रुपये
  • 22 कैरेट सोना- 1,43,130 रुपये
  • 18 कैरेट सोना- 1,17,191 रुपये
  • 14 कैरेट सोना-  91,409 रुपये

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में हल्का दबाव देखा जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 5,055.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, कॉमेक्स (Comex) पर भी सोने का वायदा भाव गिरकर 5,055.21 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है.

Advertisement

खरीदारों के लिए सलाह

यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए भावों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. शहर और शोरुम के मुताबिक अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें