×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रामनवमी पर सोने की कीमतों में लगी आग, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: लगातार दो दिनों के गिरावट के बाद रामनवमी के दिन सर्राफा बाजार में फिर से तेजी देखी गई है. जानें आज के ताजा भाव.

Author
26 Mar 2026
( Updated: 26 Mar 2026
01:32 PM )
रामनवमी पर सोने की कीमतों में लगी आग, चांदी भी हुई महंगी, जानें आज के ताजा भाव
Social_Media
Advertisement

पिछले दो दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट के बाद 26 मार्च को रामनवमी के दिन फिर से इनकी कीमतों में तेजी लौट आई है. सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी देखी गई, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है.

IBJ के अनुसार भाव  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJ) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,785 रुपए बढ़कर 1,46,205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,40,420 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 22 कैरेट सोने का दाम 1,28,625 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,33,924 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,315 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,09,654 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी

Advertisement

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है. चांदी का दाम 10,269 रुपए बढ़कर 2,34,814 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,24,545 रुपए प्रति किलो था.

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 3.47 प्रतिशत बढ़कर 4,591 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.86 प्रतिशत बढ़कर 72.98 डॉलर प्रति औंस पर था.

अमेरिका-ईरान वार्ता से सोने के भाव चढ़े

Advertisement

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जिसकी वजह अमेरिका और ईरान का वापस से बातचीत की टेबल पर लौटना है. हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने को लेकर स्पष्टता की कमी से जोखिम बरकरार हैं, और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की आशंका बनी हुई है.

अनिश्चितता के कारण सोने में उतार-चढ़ाव रहेगा

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा उछाल एक राहत रैली और शॉर्ट कवरिंग जैसा लगता है, न कि कोई नया तेजी का संकेत. जब तक भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी, सोने में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है. निकट भविष्य में सोने की कीमत 1,35,000 रुपए से 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने का अनुमान है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें