×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Gold Price 16 फरवरी 2026: जेवर बनवाने वालों की लगी लॉटरी! सोने की चमक पड़ी फीकी, जानें आज के ताजा भावा

Gold Price Today: वैश्विक बाजार में आई भारी उठापटक के चलते 16 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जानिए आज के रेट.

Author
16 Feb 2026
( Updated: 16 Feb 2026
11:34 AM )
Gold Price 16 फरवरी 2026: जेवर बनवाने वालों की लगी लॉटरी! सोने की चमक पड़ी फीकी, जानें आज के ताजा भावा
Advertisement

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. कीमतों में कभी भारी उछाल तो कभी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. अभी कुछ दिनों से सोने के भाव में ज्यादा ज्यादा उतार-चढ़ाव तो नहीं दिखी लेकिन एक बार फिर से इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. आइए आपको बताते हैं कि फिलहाल बाजार में सोने के क्या भाव चल रहे हैं. 

MCX के मुताबिक बाजार में सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के मुताबिक सोने के भाव में 0.49 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ ही 762 रुपये टूटकर 1,55,133 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है. आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,56,200 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सोने के भाव ने अपना ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था.

गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोने का भाव

इसके मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 1,56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है. इस पोर्टल के आकंड़ों के मुताबिक भी 29 जनवरी को सोना 1,79,010 रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर था. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों को देखें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (टैक्स सहित) गिरकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. 

Advertisement

IBJA के मुताबिक सोने की कीमत

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार सुबह सोने की कीमत 1,52,765 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक बढ़कर 1,54,080 रुपये हो गया है. 

IBJA के मुताबिक सोने की शुद्धता के अनुसार ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोना- 1,52,765 रुपये
  • 23 कैरेट सोना- 1,52,153 रुपये
  • 22 कैरेट सोना- 1,33,933 रुपये
  • 18 कैरेट सोना- 1,14,574 रुपये
  • 14 कैरेट सोना-  89,368 रुपये

खरीदारों के लिए सलाह

Advertisement

यदि आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ध्यान रहे कि ऊपर दिए गए भावों में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है. शहर और शोरुम के मुताबिक अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें