×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सोने की कीमतों में फिर भारी गिरावट, औंधे मुंह गिरी चांदी, जानें लेटेस्ट रेट

अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर बातचीत फिर से शुरू हुई है. इसी का असर है कि, गोल्ड को लेकर सेंटीमेंट फिर से नकारात्मक हो गए हैं.

सोने की कीमतों में फिर भारी गिरावट, औंधे मुंह गिरी चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
Advertisement

दिवाली के बाद से ही देश में सोने के दामों में गिरावट जारी है. गोल्ड रेट अब 1.18 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक करीब पहुंच गई है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 3,034 रुपए घटकर 1,18,043 रुपए हो गई है. 

इससे पहले 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,077 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. जबकि 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 1,08,127 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,10,907 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम कम होकर 88,532 रुपए हो गया है, जो कि पहले 90,809 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 

कहां पहुंची चांदी की कीमतें? 

सोने के साथ चांदी के दाम भी औंधे मुंह गिर रहे हैं. चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है. चांदी की कीमत 3,135 रुपए घटकर 1,41,896 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,45,031 रुपए प्रति किलो थी. 

Advertisement

IBJA की ओर से दिन में दो बार- दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे- कीमतें जारी की जाती हैं. वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है. सोने का 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.87 प्रतिशत कम होकर 1,18,700 रुपए हो गया है. जबकि चांदी के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.74 प्रतिशत कम होकर 1,42,301 रुपए हो गई. 

कैसे गिरने लगे सोने-चांदी के दाम? 

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर बातचीत फिर से शुरू हुई है. इसी का असर है कि, गोल्ड को लेकर सेंटीमेंट फिर से नकारात्मक हो गए हैं.  निवेशकों का फोकस अब फेड के ब्याज दरों पर निर्णय को लेकर है. उन्होंने आगे कहा कि गोल्ड पर दबाव बना हुआ है. इसका सपोर्ट 1,16,500 रुपए से लेकर 1,18,000 रुपए के बीच और रुकावट का स्तर 1,21,000 रुपए से लेकर 1,22,000 रुपए के बीच में है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. कॉमेक्स पर सोने का दाम 1.98 प्रतिशत कम होकर 3,939 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46.53 डॉलर प्रति औंस पर है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें