×
जिस पर देशकरता है भरोसा

चीन को मात, दुनिया में धाक! भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बना ‘iPhone’, रच दिया नया इतिहास

‘मेड इन इंडिया’ iPhone अब भारत का सबसे अधिक निर्यात होने वाला उत्पाद बन गया है, जो वैश्विक टेक-सप्लाई चेन में भारत के महाशक्ति बनने की नई गाथा लिख रहा है.

Author
23 Feb 2026
( Updated: 23 Feb 2026
08:50 AM )
चीन को मात, दुनिया में धाक! भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बना ‘iPhone’, रच दिया नया इतिहास
Advertisement

एप्पल का आईफोन 2025 में भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बन गया है और इस दौरान करीब 23 अरब डॉलर के आईफोन (अधिकतर अमेरिका को) का निर्यात किया गया है. यह जानकारी इंडस्ट्री डेटा से सामने आई. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से कहा गया कि एप्पल के निर्यात में यह उछाल प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम जैसे उत्पादन प्रोत्साहनों और चीनी आपूर्तिकर्ताओं से विविधीकरण के कारण आया.

कुल स्मार्टफोन निर्यात में एप्पल की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत

जनवरी-दिसंबर की अवधि में कुल 30.13 अरब डॉलर के निर्यात के साथ, स्मार्टफोन पहली बार भारत की शीर्ष निर्यात श्रेणी बन गई है, जिन्होंने ऑटोमोबाइल डीजल ईंधन को पीछे छोड़ दिया है. कुल स्मार्टफोन निर्यात में एप्पल की हिस्सेदारी 76 प्रतिशत रही. एप्पल की पांच वर्षीय पीएलआई अवधि मार्च 2026 में समाप्त होने वाली है.

भारत दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन चुका है

देश में एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में पांच आईफोन असेंबली प्लांट शामिल हैं, जिनमें से तीन टाटा समूह की इकाइयों द्वारा और दो फॉक्सकॉन द्वारा संचालित हैं और इन्हें लगभग 45 कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला का समर्थन प्राप्त है, जिनमें कई एमएसएमई शामिल हैं जो घरेलू और वैश्विक परिचालन के लिए पुर्जे की आपूर्ति करते हैं. भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक बन गया है, जहां घरेलू स्तर पर बिकने वाले 99 प्रतिशत से अधिक फोन 'मेड इन इंडिया' हैं. इससे विनिर्माण मूल्य श्रृंखला में भारत का स्थान और भी बढ़ गया है.

Advertisement

दिसंबर तिमाही में एप्पल ने राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाया

काउंटरपॉइंट रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय उपभोक्ताओं के स्मार्टफोन खरीदने के पैटर्न में भी बड़ा बदलाव आया है, अब बजट की जगह प्रीमियम फोन अधिक बिक रहे हैं. 2025 में एप्पल का आईफोन 16 का बेस वेरिएंट सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन मॉडल बनकर उभरा है. दिसंबर तिमाही में, एप्पल ने अमेरिका, यूरोप, जापान और शेष एशिया प्रशांत क्षेत्र में राजस्व के सर्वकालिक नए रिकॉर्ड बनाए. 

आईफोन, मैक और आईपैड की बिक्री में जबरदस्त उछाल

Advertisement

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में आयोजित अर्निंग्स कॉल में कहा, “हमने उभरते बाजारों, जिनमें भारत भी शामिल है, में अपनी गति बनाए रखी है, जहां हमने राजस्व में दो अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज की है.” कंपनी 26 फरवरी को मुंबई में एक और स्टोर खोलने जा रही है. एप्पल के सीईओ ने कहा कि उन्होंने भारत में दिसंबर तिमाही के दौरान राजस्व का एक नया रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने कहा, “भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और चौथा सबसे बड़ा पीसी बाजार है”. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने “आईफोन, मैक और आईपैड पर राजस्व के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, और सेवाओं पर राजस्व का सर्वकालिक नया रिकॉर्ड बनाया है”.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें