×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सोने की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’! 1.61 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड

Gold-Silver Price 25 February: देशभर में शादी का सीजन चल रहा है और ऐसे समय में सोने-चांदी की कीमतों में उठापटक देखी जा रही है. एक बार फिर से इनकी कीमतों ने झटका दिया है. जानें आज के ताजा भाव.

Author
25 Feb 2026
( Updated: 25 Feb 2026
10:30 AM )
सोने की कीमतों में ‘महा-विस्फोट’! 1.61 लाख के पार पहुंचा गोल्ड, चांदी ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड
Social_Media
Advertisement

सराफा बाजार में हलचल का दौर जारी है और एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों ने तेज छलांग लगाई है. 29 जनवरी को इनकी कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखा गया था. उसके बाद मामूली उतार-चढ़ाव ही देखा गया, लेकिन एक बार फिर से अब सराफा मार्केट मे सोने और चांदी दोनों की चमक तेज हो गई है. आइए, अब आपको विभिन्न बाजारों में चल रहे इनके रेट के बारे में बताते हैं.

MCX पर सोने के वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में दोपहर तक 0.87 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. जिससे यह 1,386 रुपये की तेजी के साथ 1,61,355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया. आपको बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,59,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था.

IBJA के अनुसार सोने के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का भाव जो 1,59,241 रुपये था, वह आज बढ़कर 1,59,823 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. 

Advertisement

IBJA के मुताबिक भाव इस प्रकार है

  • 24 कैरेट सोना- 1,59,823 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना- 1,59,183 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना- 1,46,398 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना- 1,19,867 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना- 93,497 रुपये प्रति 10 ग्राम

गुडरिटर्न्स के क्या कहते हैं आंकड़े?

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों की बात करें तो इसके अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत

वैश्विक बाजारों में हाजिर सोने की कीमत घटकर 5,157.16 डॉलर प्रति औंस रह गई है. वहीं, स्थानीय बाज़ार की बात करें तो दिल्ली में सभी करों सहित 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें