×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से यूपी के लिए क्या निकला, क्या मिला, जानें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 9वीं बार देश का आम बजट 2026 पेश किया. इस दौरान कई सेक्टर्स के लिए ढेर सारे ऐलान किए गए. ऐसे में जानिए कि यूपी को क्या मिला.

Author
01 Feb 2026
( Updated: 01 Feb 2026
10:12 AM )
बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पिटारे से यूपी के लिए क्या निकला, क्या मिला, जानें
Nirmala Sitharaman Budget Speech in LokSabha
Advertisement

देश के आम बजट 2026 में मोदी सरकार ने रिफॉर्म को ध्यान में रखते हुए कई घोषणाएं कीं. बायोफार्मा शक्ति योजना, रेल कॉरिडोर, रेअर अर्थ कॉरिडोर सहित कई अहम सेक्टर्स को लेकर ऐलान किए गए. इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के लिए राज्य के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और वाराणसी में रेल कॉरिडोर समेत कई सौगात दी गई हैं.

रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय रूप से यात्री प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच 'विकास संयोजक' के रूप में सात उच्च-गति रेल कॉरीडोर बनाए जाएंगे, जिनमें दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर विकसित भी शामिल है.

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का तीसरा कर्तव्य, जो 'सबका साथ-सबका विकास' के दृष्टिकोण के अनुरूप है, यह सुनिश्चित करता है कि किसानों की आय में वृद्धि हो, दिव्‍यांगजन सशक्‍त बनें, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य और ट्रॉमा केयर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कमजोर समूहों का सशक्तिकरण हो, विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाकर पूर्वोदय राज्‍यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर ध्‍यान केंद्रित हो. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट बनाने का भी ऐलान किया.

बजट में यूपी को क्या मिला?

Advertisement
  • वाराणसी-सिलिगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
  • लखनऊ में एआई सिटी विकसित करने के लिए मदद
  • वाराणसी में एकीकृत लॉजिस्टिक हब का निर्माण
  • यूपी के सभी जिलों में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर
  • ग्रामीण महिलाओं के लिए 'She-mart'
  • वाराणसी में शिप रिपेयर सिस्टम
  • वाराणसी रिंग रोड हाईब्रिड रेल कॉरिडोर

ग्रामीण महिलाओं के लिए बनेगा 'शी मार्ट'

लखपति दीदी के बाद अब ग्रामीण महिलाओं के लिए 'शी मार्ट' बनेंगे. वित्त मंत्री ने घोषणा की कि लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता से आगे बढ़ते हुए महिलाओं को ऋण आधारित आजीविका से उद्यमों का स्वामी बनने के लिए अगला कदम उठाने में मदद करने का प्रस्ताव किया जाता है. संवर्धित और नवाचार वित्तपोषित लिखतों के माध्यम से क्लस्टर स्तरीय संघों के भीतर सामुदायिक स्वामित्व वाले खुदरा आउटलेट के रूप में स्व-सहायता उद्यम (शी) मार्ट स्थापित किए जाएंगे.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में खुलेगा इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर!

बजट में घोषणा की गई कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर भी खोले जाएंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर भारत में मानसिक स्वास्थ्य के लिए कोई राष्ट्रीय संस्थान नहीं है. इसीलिए हम निमहांस-2 की स्थापना करेंगे. आपातकालीन स्थिति में परिवारों, विशेष रूप से गरीब और कमजोर लोगों को अप्रत्याशित व्यय का सामना करना पड़ता है. हम 50 प्रतिशत जिला अस्पतालों में आपातकालीन और ट्रॉमा केयर केंद्रों की स्थापना करके इन क्षमताओं को सुदृढ़ करेंगे और उन्हें बढ़ाएंगे.

बजट में नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट: CM योगी

Advertisement

केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बजट आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक है, जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है. भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें