×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन हैं जनरल अहमद वाहिदी? खामेनेई की मौत के बाद मिली IRGC की कमान, अमेरिका-इजरायल से बदला लेने की खाई कसम

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद जनरल अहमद वाहिदी को IRGC का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. जानिए कौन हैं ये और इन्होंने क्या कसम खाई है?

Author
01 Mar 2026
( Updated: 01 Mar 2026
07:45 AM )
कौन हैं जनरल अहमद वाहिदी? खामेनेई की मौत के बाद मिली IRGC की कमान, अमेरिका-इजरायल से बदला लेने की खाई कसम
Advertisement

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध खतरनाक रूप लेनी शुरु कर दी है. खासकर, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद पूरी दुनिया में उनके समर्थकों के बीच गुस्सा देखा जा रहा है. दावा किया गया कि ईरानी रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर अब तक मारे जा चुके हैं. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ऑपरेशन रोअरिंग लॉयन के तहत ईरान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में जनरल मोहम्मद पाकपुर समेत ईरान के कई शीर्ष नेताओं को निशाना बनाया है. इस बीच ईरान को इसका नया कमांडर-इन-चीफ मिल गया है. 

कौन हैं जनरल अहमद वाहिदी?

इजरायली हमले में IRGC के कमांडर-इन-चीफ की मौत की पुष्टि के बाद अब ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी को नया कमांडर-इन-चीफ बनाया गया है. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया है. आईआरजीसी ने रविवार को घोषणा की कि अनुभवी सैन्य अधिकारी अहमद वहीदी पहले रक्षा और गृह मंत्री थे। अपनी औपचारिक नियुक्ति से पहले वहीदी छह महीने तक अंतरिम प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे. 

अमेरिका और इजरायल को दी चेतावनी

Advertisement

आपको बता दें कि, हमले से पहले उन्होंने अमेरिका और इजरायल को ईरान पर हमला न करने की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि पिछली गलतियों को दोहराना एक बड़ी गलती हो सकती है. साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक अभी अपनी ताकत के पीक पर है. वाहीदी ने आगे कहा कि ईरानी लोगों ने शहीदों से उनके रास्ते पर चलने की कसम खाई है. 

क्या है IRGC?

हालांकि, ईरानी अधिकारियों की तरफ से अब तक इस नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह बताया गया है कि यह फैसला सीनियर मिलिट्री और पॉलिटिकल लीडर्स पर हाल ही में हुए हमलों के बाद देश के कमांड स्ट्रक्चर में बड़ी गड़बड़ी के बीच आया है. आईआरजीसी इस्लामिक रिपब्लिक की सुरक्षा और विदेशों में ईरान का असर बढ़ाने के लिए जिम्मेदार एक एलीट फोर्स है. यह तेहरान की सुरक्षा रणनीति और क्षेत्रीय ऑपरेशनों का एक अहम हिस्सा बना हुआ है.

IRGC ने बदला लेने की खाई कसम

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, आईआरजीसी का कहना है कि वह ईरान पर अमेरिका और इजरायल की बमबारी का बदला लेने के लिए हमलों का छठा राउंड चला रहा है. आईआरजीसी ने इस इलाके में इजरायल और अमेरिकी मिलिट्री बेस पर “बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन” हमले किए हैं. उसने कहा कि 27 अमेरिकी बेस, साथ ही इजरायली तेल नोफ एयरबेस, तेल अवीव में हाकिर्या में इजरायली सेना का कमांड हेडक्वार्टर, और उसी शहर में एक बड़े डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया गया. आईआरजीसी ने आगे कहा कि ईरानी सेना “बदले का एक अलग और कठोर कदम उठाएगी”.

Advertisement

इजरायली हमले में अब तक 148 की मौत

यह भी पढ़ें

अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान के शहर मिनाब में लड़कियों के एक एलिमेंट्री स्कूल पर अमेरिका-इजरायल हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हो गई है. हमला शनिवार को हुआ था और मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. यह स्कूल पहले बेस का हिस्सा था, लेकिन सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि दोनों जगहें कम से कम 2016 से अलग हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें