Advertisement
Loading Ad...
इजरायल ने दिखाया खौफनाक रूप तो घुटनों पर आया हमास! एक हफ्ते में ही युद्ध विराम को तैयार हुआ! सीजफायर में 600 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए
बता दें कि सीजफायर टूटने के बाद इजरायल का खौफनाक रूप देखकर हमास के आतंकी कांप उठे। इसके बाद हमास ने अपना प्रस्ताव देते हुए युद्ध विराम पर सहमति जताई है। हमास ने शनिवार को कहा कि उसने मध्यस्थों मिस्र और कतर द्वारा प्रस्तावित गाजा में युद्ध विराम संबंधी नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
Advertisement
Loading Ad...
इजरायली सी ने हमास के साथ सीजफायर समझौता टूटने के बाद अपना खौफनाक रूप दिखाया। करीब एक हफ्ते के अंदर उसने ऐसी तबाही मचाई कि हमास घुटनों पर आ गया। इजरायल के खूंखार रूप को देखते हुए हमास ने सरेंडर करने की बात कही है। जिस पर सहमति भी बन गई है। बता दें कि सीजफायर टूटने के बाद एक हफ्ते में करीब 600 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमास ने इस युद्ध विराम पर क्या कुछ कहा। इसके साथ इजरायल ने क्या कुछ मांग की है।
युक्त विराम पर मजबूर हुआ हमास
बता दें कि सीजफायर टूटने के बाद इजरायल का खौफनाक रूप देखकर हमास के आतंकी कांप उठे। इसके बाद हमास ने अपना प्रस्ताव देते हुए युद्ध विराम पर सहमति जताई है। हमास ने शनिवार को कहा कि उसने मध्यस्थों मिस्र और कतर द्वारा प्रस्तावित गाजा में युद्ध विराम संबंधी नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। मिस्र ने इस हफ्ते की शुरुआत में युद्ध विराम को पुनः पटरी पर लाने के लिए एक प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद गाजा में हमास के नेता इसे स्वीकारने की घोषणा की। हालांकि अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है कि घोषणा से पहले कोई बदलाव किया गया था या फिर नहीं।
समझौते के तहत हमास को 5 इजरायली बंधकों को रिहा करना पड़ेगा
इस हफ्ते की शुरुआत में मिस्र के एक अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस यानी (एपी) को बताया था। इस समझौते के तहत हमास को एक अमेरिकी और इजरायली सहित कुल 59 बंधकों को रिहा करना होगा। जिसके बदले इजरायल गाजा को मानवीय सहायता प्रदान करेगा। इसके अलावा युद्ध रोकने पर भी सहमति होगी।
इजरायल भी सैकड़ों फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा
बता दें कि युद्ध विराम समझौते के बाद इजरायल भी सैकड़ों फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा। हालांकि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी तरफ से किसी भी तरह के प्रस्ताव विवरण को साझा नहीं किया है। लेकिन यह जरूर बताया है कि इजरायल ने करीब 10 दिन पहले युद्ध विराम समझौता करते हुए। उस पर हवाई हमले किए थे। जिसमें सैकड़ो लोग मारे गए थे। व्हाइट हाउस यानी अमेरिकी कार्यालय ने इस संघर्ष को फिर से भड़कने की भी बात कही थी। जिसके लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया गया था। इजरायल ने अपनी तरफ से एक शर्त रखी है। इसमें मांग की है कि जब तक हमास अपनी तरफ से हमारे 59 बंधकों को रिहा नहीं करेगा। तब तक वह युद्ध नहीं रोकेगा। वहीं इजरायल हमास से सत्ता छोड़ने, हथियार डालने और उसके निर्वासन की मांग कर रहा है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...