‘भारत में आपका स्वागत है मेरे प्यारे दोस्त’, इमैनुएल मैक्रों का पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में किया स्वागत, बन गईं सुर्खियां!
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बेहद आत्मीय अंदाज में स्वागत कर भारत-फ्रांस की अटूट मित्रता का परिचय दिया है.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत में स्वागत किया है. मैक्रों इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत फ्रांस के साथ संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है.
पीएम मोदी ने मैक्रों का खुले दिल से किया स्वागत
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारत में आपका स्वागत है! भारत आपके आने और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का इंतजार कर रहा है. मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग क्षेत्र में सहयोग और मजबूत होगा और दुनिया भर में तरक्की में मदद मिलेगी. मुंबई में और बाद में दिल्ली में मिलते हैं, मेरे प्यारे दोस्त”.
Welcome to India!
India looks forward to your visit and to advancing our bilateral ties to new heights. I am confident that our discussions will further strengthen cooperation across sectors and contribute to global progress.
See you in Mumbai and later in Delhi, my dear friend… https://t.co/5gDTDt6llp— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2026 Advertisement
सीएम फडणवीस ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
दूसरी ओर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मुंबई पहुंच चुके हैं और 19 फरवरी को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इस दौरान गुजरात के गवर्नर आ्रचार्य देवव्रत भी वहां मौजूद रहे.
🇮🇳🇫🇷
Bienvenue à Mumbai!
A very warm welcome to the President of France, H.E. Emmanuel Macron and First Lady Brigitte Macron as they arrive in Mumbai!
Maharashtra welcomes you!
Wishing Hon President Macron and the entire French delegation a pleasant stay and a successful… pic.twitter.com/h0CrOc90OG— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 16, 2026 Advertisement
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच होगी द्विपक्षीय वार्ता
विदेश मंत्रालय ने भी मैक्रों का स्वागत करते हुए लिखा, "एक मजबूत भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की ओर! फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का गर्मजोशी से स्वागत. महाराष्ट्र और गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने मुंबई एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरे के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे. दोनों लीडर भारत-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 लॉन्च करेंगे. यह दौरा वाइब्रेंट इंडिया-फ्रांस स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और रफ्तार देगा.”
नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे मैक्रों
इस दौरे के दौरान, मैक्रों 19 फरवरी को नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे. मंगलवार को मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुलाकात होगी. इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. इसके अलावा फिर 19 फरवरी को पीएम मोदी और मैक्रों राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे.
अतिथि देवो भव:
आज छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन जी और उनकी पत्नी श्रीमती ब्रिगिट मैक्रॉन जी के मुंबई आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी,… pic.twitter.com/kTWf22n8qM— Acharya Devvrat (@ADevvrat) February 17, 2026 Advertisement
भारत-फ्रांस ऑफ इनोवेशन 2026 का करेंगे उद्धाटन
यह भी पढ़ें
मैक्रों आज शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त रूप से भारत-फ्रांस ईयर ऑफ़ इनोवेशन 2026 का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर दोनों देशों के उद्योगपति, स्टार्टअप संस्थापक, शोधकर्ता और नवाचार से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेंगे.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें