Advertisement

Loading Ad...

पुतिन का भारत दौरा खत्म, जाते-जाते पाकिस्तान को दिया तगड़ा संदेश; अफगान की तालिबान सरकार के प्रयासों को सराहा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट गए हैं. इस दौरान भारत और रूस ने कई अहम समझौते किए और आतंकवाद, आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई. पुतिन ने जाते-जाते पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष रूप से तगड़ा संदेश भी दिया है.

Vladimir Putin (File Photo)
Loading Ad...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट गए हैं. उनके भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए और दोनों देशों ने आतंकवाद, आर्थिक चुनौतियों और सांस्कृतिक विरासत को संभालने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई. जाते-जाते पुतिन ने पाकिस्तान को भी अप्रत्यक्ष संदेश दे दिया. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार आतंक के खिलाफ सक्रिय रूप से मोर्चा संभाले हुए है और अफीम के उत्पादन पर रोक लगाकर बड़े कदम उठा रही है. यही कारण है कि रूस ने तालिबान सरकार को मान्यता दी है.

सभी देशों में हैं कुछ समस्याएं: पुतिन 

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा आज सभी देशों में कुछ समस्याएं हैं और अफगानिस्तान इससे अलग नहीं है. दशकों तक यह देश गृह युद्ध और अस्थिरता का सामना करता रहा, लेकिन तालिबान ने अब अफगानिस्तान को अच्छे तरह से संभाल लिया है. अफगानी सरकार ने आतंकवाद और ड्रग्स की चुनौती से लड़ने में ठोस कदम उठाए हैं. पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस ऐसा पहला देश है जिसने तालिबानी सरकार को मान्यता दी, क्योंकि उसने स्थिरता और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं.

Loading Ad...

पुतिन ने भारत में किया रूसी चैनल का उद्घाटन

Loading Ad...

इस यात्रा के दौरान पुतिन ने भारत में रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क आरटी इंडिया का उद्घाटन किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बदल चुकी है और एक साझेदार के रूप में भारत की क्षमताएं भी बदल गई हैं, लेकिन दोनों देशों की मित्रता और सहयोग की भावना हमेशा कायम है. पुतिन ने बताया कि आरटी का उद्देश्य रूस और विश्व के बारे में सच्ची जानकारी प्रदान करना है, न कि किसी राजनीतिक रुख का प्रचार करना. रूसी राष्ट्रपति ने चैनल को कुछ देशों में बंद किए जाने पर टिप्पणी की और कहा कि यह तकनीकी या नियामक कारणों से नहीं, बल्कि सच सामने आने के डर से किया गया. उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस टुडे अपने दर्शकों को देश और दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में वास्तविक और निष्पक्ष जानकारी देने का प्रयास करता है. पुतिन ने दिवंगत अभिनेता राज कपूर का नाम लेकर रूस और भारत के सांस्कृतिक रिश्तों की याद भी ताजा की.

राज कपूर का पुतिन ने किया जिक्र  

Loading Ad...

मजाकिया अंदाज में पुतिन ने कहा, 'राज कपूर के जमाने के बाद भारत काफी बदल गया है, लेकिन वायसोस्की के गीत के बोल अब भी याद आते हैं. पहले योगी एक साल तक उपवास करते थे, अब वे सब कुछ खाते-पीते हैं.' इस टिप्पणी से उन्होंने भारतीय संस्कृति और कला के प्रति अपने स्नेह का भी इज़हार किया. पुतिन की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूती देने के साथ ही अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रति उनकी स्पष्ट नीति को भी दर्शाती है. तालिबान को आतंक का दुश्मन बताना और अफगानिस्तान में स्थिरता के प्रयासों की सराहना करना, सीधे तौर पर पाकिस्तान को संदेश देने के बराबर है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि रूस और भारत के बीच रिश्तों की गर्माहट, वैश्विक सुरक्षा और मीडिया क्षेत्र में सहयोग, पुतिन की यात्रा का मुख्य संदेश रहा. साथ ही, यह यात्रा दक्षिण एशिया में नए राजनीतिक और आर्थिक संवाद का संकेत भी देती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...