Advertisement

Loading Ad...

ब्रिटेन के शाही परिवार में हड़कंप, क्वीन एलिजाबेथ के बेटे एंड्रयू माउंटबेटन अरेस्ट, एपस्टीन फाइल्स में आया था नाम

किंग चार्ल्स के छोटे भाई एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को पुलिस ने उनके जन्मदिन पर अरेस्ट किया है. एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जिनिया गिफ्रे ने एंड्रयू पर यौन शोषण आरोप लगाया था, उनकी लड़कियों के साथ तस्वीरें भी सामने आई थीं.

Loading Ad...

Andrew Mountbatten Windsor: ब्रिटेन का राजघराना एक बार फिर चर्चा में है. इस बार रॉयल फैमिली के साथ एक विवाद जुड़ गया. जब किंग चार्ल्स के भाई एंड्रयू माउंटबेटन विंडसर को अरेस्ट कर लिया गया. उन पर सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव और पद के दुरुपयोग का आरोप है. 

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब एंड्रयू माउंटबेटन का नाम यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के स्कैंडल में सामने आया है. इंग्लैंड की टेम्स वैली पुलिस पूर्व प्रिंस की ओर से जेफरी एपस्टीन के साथ कथित रूप से गोपनीय जानकारी साझा किए जाने की शिकायत की जांच कर रही है. दरअसल, एपस्टीन मामले में पीड़िता रही वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रू ने उनका यौन शोषण किया था.  हालांकि एंड्रयू ने सभी आरोपों से इनकार किया है. 

शाही सदस्य की पहली गिरफ्तारी 

Loading Ad...

रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के नॉरफ़ॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में कारों के पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं. पुलिस अधिकारी एंड्रयू को पकड़ने के लिए सुबह सादे कपड़े में पुलिस पहुंचे. वह आधुनिक इतिहास में गिरफ्तार होने वाले पहले शाही सदस्य बन गए हैं. 

Loading Ad...

टेम्स वैली पुलिस ने क्या कहा? 

पूर्व प्रिंस की गिरफ्तारी पर टेम्स वैली पुलिस का बयान आया है. बयान में कहा गया कि जांच के हिस्से के रूप में हमने आज (19/2) नॉरफोक के एक 60 साल से ज्यादा उम्र के शख़्स को सार्वजनिक पद पर कदाचार के संदेह में गिरफ़्तार किया है. साथ ही बर्कशायर और नॉरफोक में स्थित पतों पर तलाशी की जा रही है. वह व्यक्ति फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है. बयान में यह भी कहा गया है, ‘राष्ट्रीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक़ हम गिरफ़्तार व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं करेंगे. कृपया यह भी ध्यान रखें कि यह मामला अब सक्रिय है, इसलिए किसी भी प्रकार का प्रकाशन करते समय अदालत की अवमानना से बचने के लिए सावधानी बरती जाए.’

Loading Ad...

खो चुके हैं प्रिंस का खिताब

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अक्टूबर 2025 में अपने छोटे भाई एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का खिताब और सभी शाही उपाधियां छीन ली थीं. उन्हें विंडसर स्थित उनके आलीशान घर ‘रॉयल लॉज’ को भी खाली करने का आदेश दिया गया था. शाही खिताब छीने जाने के बाद एंड्रयू को ‘एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर’ के नाम से जाना गया. जबकि पहले उन्हें ‘प्रिंस एंड्रयू ड्यूक ऑफ आर्क’ नाम से जाना जाता था. 

यह भी पढ़ें- Epstein Files: हॉट बाथ टब में लड़कियों के साथ बिल क्लिंटन, ब्रिटिश प्रिंस, माइकल जैक्सन, खतरनाक स्कैंडल के खुल रहे राज!

Loading Ad...

कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर? 

66 साल के एंड्रयू दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं. उनकी गिरफ्तारी उनके जन्मदिन पर की गई. एंड्रयू का नाम लंबे समय से यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ जुड़ रहा था. 

Loading Ad...

लड़कियों के साथ पूर्व प्रिंस एंड्रयू

यह भी पढ़ें

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को जो तस्वीरें जारी की थी उनमें एंड्रयू नीचे लेटी महिला के ऊपर झुके हुए थे. इन तस्वीरों में एंड्रयू आपत्तिजनक हालत में थे. एक और तस्वीर में पूर्व प्रिंस एंड्रयू पांच महिलाओं की गोद में लेटे हुए थे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...