Advertisement

Loading Ad...

व्हाइट हाउस के पास हुए हमले में दो नेशनल गार्ड घायल, ट्रंप ने बताया 'आंतकी करतूत', वाशिंगटन में और सैनिक भेजने का आदेश

वाशिंगटन के डाउनटाउन में हुई इस गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड को गोली लग गई. उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. गोली चलाने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को 'आतंकवादी कृत्य' बताया.

Loading Ad...

अमेरिका के वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को 'आतंकवादी कृत्य' बताया. राष्ट्रपति ट्रंप ने वाशिंगटन में 500 और सैनिकों को भेजने का आदेश दिया है. 
 ‘यह घिनौना हमला आतंक का काम था’

राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार शाम देश को संबोधित करते हुए कहा, "यह घिनौना हमला बुराई, नफरत और आतंक का काम था. यह देश और इंसानियत के खिलाफ एक जुर्म था. “ उन्होंने आगे कहा कि हिरासत में लिया गया संदिग्ध व्यक्ति अफगानिस्तान से हमारे देश में आया है, जो धरती पर एक नरक है.” इसके साथ ही उन्होंने हमलावर को शरणार्थी स्टेटस के तहत देश में आने देने के लिए पिछली बाइडेन सरकार को दोषी ठहराया. 

शूटर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की 

Loading Ad...

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाशिंगटन के डाउनटाउन में हुई इस गोलीबारी में दो नेशनल गार्ड को गोली लग गई. उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. गोली चलाने वाले शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Loading Ad...

अफगानिस्तानी नागरिक है शूटर

इससे पहले अमेरिकी मीडिया ने कथित शूटर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की थी. वह एक अफगानिस्तानी नागरिक है, जो 2021 में देश में आया था. राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडेन सरकार के तहत अफगानिस्तान से अमेरिका में आए हर एक नागरिक की फिर से जांच करने का भी वादा किया. 

Loading Ad...

‘हर एक नागरिक की फिर से जांच करनी चाहिए’

उन्होंने आगे कहा, "हमें अब अफगानिस्तान से हमारे देश में आए हर एक नागरिक की फिर से जांच करनी चाहिए, और हमें किसी भी देश से किसी भी नागरिक को हटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए जो यहां का नहीं है या हमारे देश को फायदा नहीं पहुंचाता है. अगर वे हमारे देश से प्यार नहीं कर सकते तो हम उन्हें नहीं चाहते हैं.”

ट्रंप ने 500 और सैनिकों की तैनाती की घोषणा की

Loading Ad...

ट्रंप ने वाशिंगटन शहर की सुरक्षा में मदद के लिए 500 और सैनिकों की तैनाती की भी घोषणा की. गोलीबारी व्हाइट हाउस से 500 मीटर से भी कम दूरी पर हुई. पश्चिमी वर्जीनिया से वाशिंगटन में तैनात दो नेशनल गार्ड की हालत अभी भी गंभीर है.

वाशिंगटन में कितने नेशनल गार्ड तैनात हैं

अभी वाशिंगटन में लगभग 2,400 नेशनल गार्ड तैनात हैं, जिनमें डीसी डीसी नेशनल गार्ड के लगभग 958 और आठ दूसरे राज्यों के लगभग 1,300 सैनिक शामिल हैं. एक घंटे पहले ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "मैं ठीक रात 9:15 बजे हमारे ग्रेट नेशनल गार्ड योद्धाओं पर हुए भयानक हमले पर बोलूंगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद. भगवान अमेरिका को आशीर्वाद दें!"

Loading Ad...

जहां घटना हुई वहां मौजूद नहीं थे ट्रंप

बता दें कि गोलीबारी की यह घटना बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस से 2 किलोमीटर से भी कम दूरी पर हुई. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय नेशनल कैपिटल में मौजूद नहीं थे.

यह भी पढ़ें

ट्रंप थैंक्सगिविंग कार्यक्रम के लिए फ्लोरिडा गए हुए हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...