Advertisement
गोलीकांड के बाद ट्रंप ने शुरू की ग्रीन कार्ड रिव्यू, 19 देशों के नागरिकों की सख्ती से होगी पूरी जांच
USCIS Guidelines: अधिकारियों ने बताया कि यह समीक्षा उन 19 देशों के नागरिकों पर लागू होगी, जिन्हें जून में जारी राष्ट्रपति घोषणा में पूर्ण या आंशिक प्रवेश प्रतिबंध में शामिल किया गया था.
Advertisement
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन के कार्यकाल में मंजूर किए गए शरणार्थी मामलों और 19 देशों के नागरिकों को दिए गए ग्रीन कार्ड की व्यापक समीक्षा का आदेश दिया है. इस कदम के पीछे मकसद यह है कि अमेरिकी सुरक्षा को बढ़ाया जा सके और ऐसे विदेशी नागरिकों की पूरी जांच हो सके जो अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं.
वॉशिंगटन शूटिंग के बाद लिया गया फैसला
यह फैसला वॉशिंगटन डी.सी. में हाल ही में हुई गोलीबारी के बाद आया, जिसमें दो नेशनल गार्ड के सदस्यों को निशाना बनाया गया. इसमें 29 साल का एक अफगान नागरिक भी शामिल था, जो 2021 में अमेरिका आया था. इस घटना के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अब सभी आवेदकों की सख्त जांच और स्क्रीनिंग की जाएगी.
Advertisement
US Citizenship and Immigration Services (USCIS) ने नई गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत अधिकारी आवेदक के मूल देश को भी जोखिम कारक मान सकते हैं. USCIS के निदेशक जोसफ एडलो ने कहा, "हमारा उद्देश्य हर विदेशी की जांच को अधिकतम स्तर तक करना है. अमेरिकियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है."
Advertisement
रडार पर 19 देश
अधिकारियों ने बताया कि यह समीक्षा उन 19 देशों के नागरिकों पर लागू होगी, जिन्हें जून में जारी राष्ट्रपति घोषणा में पूर्ण या आंशिक प्रवेश प्रतिबंध में शामिल किया गया था.
Advertisement
ये देश हैं: अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, एरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया सूडान, यमन, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान, वेनेजुएला एडलो ने कहा कि यह नई गाइडलाइन हाल ही की भयावह घटनाओं के जवाब में जारी की गई है. उनका कहना है कि बाइडेन प्रशासन ने पिछले चार सालों में स्क्रीनिंग मानकों को कमजोर किया और हाई‑रिस्क देशों से तेजी से शरणार्थियों को अमेरिका लाया.
अफगान शूटर
यह भी पढ़ें
गोली चलाने वाला अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लाकानवाल 2021 में 'Operation Allies Welcome' कार्यक्रम के तहत अमेरिका आया था. यह कार्यक्रम बाइडेन प्रशासन के तहत शुरू किया गया था, जिसमें अफगानिस्तान से हजारों लोगों को सुरक्षित निकालकर अमेरिका में बसाया गया.