Advertisement
Loading Ad...
ट्रंप की नाराजगी दरकिनार... एप्पल की पार्टनर कंपनी ने भारत में किया 13000 करोड़ का निवेश, चीन में बंद करेगी अपना प्रोडक्शन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'दोहा वाले iPhone' बयान के बाद एक बड़ी ख़बर सामने आई है. जिससे ट्रंप और चीन दोनों को झटका लग सकता है. दरअसल एप्पल इंक से जुड़ी iPhone प्रोडक्शन करने वाली ताइवानी कंपनी होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री भारत में 13 हजार करोड़ रुपए इंवेस्ट करने को तैयार है.
Advertisement
Loading Ad...
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर की राजधानी दोहा में एप्पल का प्रोडक्शन भारत में होने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि ‘मैं ऐसा नहीं चाहता कि भारत में एप्पल का प्रोडक्शन हो. इसके लिए मैंने एप्पल के CEO टिम कुक से भी बात की और उनसे कहा कि जल्द ही अमेरिका में एप्पल का प्रोडक्शन बढ़ाया जाए.’ इन सबके बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे ट्रंप ही नहीं, बल्कि चीन को भी बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल दावा किया जा रहा है कि एप्पल का प्रोडक्शन करने वाली एक कंपनी चीन को छोड़कर भारत में 13000 करोड़ रुपए इंवेस्ट कर रही है.
चीन नहीं भारत में होगा इंवेस्टमेंट
एप्पल इंक से जुड़ी iPhone प्रोडक्शन करने वाली मेन कंपनी होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. ये कंपनी चीन में अपना प्रोडक्शन बंद करके भारत में अपनी iPhone बनाने की यूनिट का एक्सपेंड करने जा रही है. ताइवानी कंपनी इस काम के लिए भारत में 13000 करोड़ रुपए इंवेस्ट करेगी. इस बारे में कंपनी ने ताइवान एक्सचेंज फाइलिंग को जानकारी दी है. बता दें होन हाई कंपनी दक्षिण भारत में नए संयंत्र बना रही है और उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है.
एप्पल की प्लानिंग
iPhone बनाने वाली कंपनी एप्पल चाहती है कि अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादा से ज्यादा iPhone मेड इन इंडिया हो. क्योंकि चीन और अमेरिका की मुकाबले भारत में iPhone का निर्माण करना काफी सस्ता है और इसी कारण कंपनी भारत में अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने पर काम कर रही है. इसी का नतीजा है कि ट्रंप के इतने बड़े बयान के बाद भी एप्पल से जुड़ी कंपनी भारत में प्रोडक्शन बढ़ीने का काम कर रही है.
भारत में शुरू iPhone 17 का ट्रायल प्रोडक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल ने भारत में iPhone 17 सीरीज का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. भारत में फॉक्सकॉन और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलकर ये ट्रायल चल रहा है. ये दोनों कंपनियां एप्पल के बड़े मैन्युफैक्चरर्स में शामिल हैं. एप्पल ने उम्मीद जताई है कि साल 2026 तक अमेरिका में बिकने वाले सभी iPhone मेड इन इंडिया होने वाले हैं. हालांकि ये देखना अहम होगा कि ट्रंप के बयान के बाद क्या इस प्लानिंग में कोई बदलाव आता है? पर एक बात तो साफ हो गई है कि एप्पल की आने वाली iPhone 17 सीरीज को भारत में बनाने की तैयारी चल रही है.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...