Advertisement

Loading Ad...

TOP 10 शक्तिशाली देशों में शामिल हुआ ये देश, Forbes की List में चौंकाने वाला नाम !

दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों की सूची जारी हो गई है. इस लिस्ट में अमेरिका और चीन अपने स्थान पर बरकरार हैं. साथ ही इस बार नए देश का नाम भी लिस्ट से जुड़ा है.

Loading Ad...
बात चाहे अर्थव्यवस्था की हो या वैश्विक प्रभाव की। भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर लगातार बुलंद होती जा रही है। भारतीय सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में चौथे पायदान पर है। बावजूद इसके ऐसा लग रहा है कि भारत को दरकिनार करने का प्लान बनाया जा रहा है। गरीब और अविकसित देशों पर अपना दबाव बनाने वाला अमेरिका अब भारत को आंख दिखा रहा है। कहीं तख्ता पलट होता है तो अमेरिका उस पर आंख गड़ाए रखता है।कहीं जंग की आहट मात्र से अमेरिका को अपने हथियार सप्लाई का मौका मिल जाता है। वो ही अमेरिका एक लिस्ट के जरिए भारत की शक्ति को कम आंकने पर तुला है।  


दरअसल अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स हर साल दस ताकतवर देशों की लिस्ट जारी करता है।और इस बार भी फोर्ब्स ने टॉप 10 ताकतवर देशों के नाम जारी किये। लेकिन चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि इस लिस्ट में हमेशा की तरह अमेरिका पहले पायदान पर है जबकि भारत को इस लिस्ट में जगह नहीं दी गई। जिसके बाद फोर्ब्स की लिस्ट पर कई सवाल उठ गए हैं। क्योंकि भारत उन पैमानों पर खरा उतरता है जो फोर्ब्स की लिस्ट के लिए जरूरी हो जाते हैं।

Forbes की लिस्ट में शामिल टॉप 10 देश 


देश                          GDP                               जनसंख्या  

अमेरिका               30.34 ट्रिलियन डॉलर               34.5 करोड़ 
चीन                    19.53 ट्रिलियन डॉलर                141.9 करोड़  
रूस                    2.2 ट्रिलियन डॉलर                    14.4 करोड़ 
UK                    3.73 ट्रिलियन डॉलर                   6.91 करोड़ 
जर्मनी                 4.92 ट्रिलियन डॉलर                   8.45 करोड़ 
दक्षिण कोरिया      1.95  ट्रिलियन डॉलर                  5.17 करोड़ 
फ्रांस                 3.28 ट्रिलियन डॉलर                    6.65 करोड़
जापान               4.39 ट्रिलियन डॉलर                   12.37 करोड़ 
सऊदी अरब         1.14 ट्रिलियन डॉलर                   3.39 करोड़ 
इजरायल           550.91 बिलियन डॉलर                93.8 लाख


साल 2014 के बाद PM मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक महाशक्ति बनने की ओऱ कदम बढ़ा रहा है। अधिकतर देश भारत के साथ सकारात्मक रूप से जुड़ रहे हैं।फिर भी 3.73 ट्रिलियन डॉलर GDP वाला भारत कैसे फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल नहीं है ? दरअसल, फोर्ब्स में शामिल होने के लिए 5 पैमानों को आधार बनाया जाता है।

 

फोर्ब्स में नाम 5 पैमानों पर तय किया जाता है

देश के नेता आर्थिक प्रभाव। राजनीतिक प्रभावमजबूत अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन । मजबूत सेना

फोर्ब्स की इस लिस्ट पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि इसमें भारत जैसी उभरती ताकत को बाहर रखकर इजरायल जैसे छोटे देश को शामिल किया है। जिसकी GDP भी भारत से काफी कम है। साल 2024 में इजरायल का नाम इस लिस्ट में नहीं था। इजरायल की जगह संयुक्त अरब अमीरात का नाम फोर्ब्स की सूची में था।

भारत की GDP की बात करें तो वह दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल है। 
G20 की अध्यक्षता, BRICS, QWAD देशों का हिस्सा है भारत। 
भारतीय सेना दुनिया की ताकतवर सेनाओं में चौथे नंबर पर है। 
 
आर्थिक, राजनीतिक, वैश्विक और सैन्य ताकत में भारत लगातार प्रगति कर रहा है ऐसे में फोर्ब्स की लिस्ट से बाहर रखना सवाल खड़े कर रहा है।

 फोर्ब्स की रैंकिंग में ये टीम शामिल ? 

फोर्ब्स की लिस्ट US न्यूज एजेंसी की ओर से तैयार की गई है। देशों के रैंकिंग मॉडल को आंकने का काम BAV ग्रुप की ओर से किया गया। इस रिसर्च ग्रुप का नेतृत्व पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर ने किया था। हालांकि ये टीम अपने रिसर्च में भारत की शक्ति को समझने और आंकने में विफल रही। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...