Advertisement
ईरान छोड़ने की मची होड़! भारत के बाद चीन और कनाडा का अपने नागरिकों को बड़ा फरमान- ‘वक्त कम है, फौरन निकलें’!
मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात और युद्ध की आहट के बीच भारत समेत दुनिया के कई बड़े देशों ने अपने नागरिकों को ईरान छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है.
Advertisement
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. भारत के बाद अब चीन और कनाडा ने मध्य पूर्व एशिया में बदलते हालात और यूएस-ईरान वार्ता का कोई ठोस नतीजा न आने की खबरों के बीच अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है. चीन और कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है.
चीन ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया एडवाइजरी
चीन ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है. चीन ने कहा है कि ईरान पर अमेरिकी हमलों का खतरा है, इसलिए “बाहरी जोखिम काफी बढ़ गया है”. बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ईरान में सुरक्षा संबंधी मौजूदा हालात को देखते हुए, चीन के विदेश मंत्रालय और ईरान में चीनी दूतावास और कॉन्सुलेट चीनी नागरिकों से कहना चाहते हैं कि वे फिलहाल ईरान की यात्रा पर जाने से बचें. ईरान में मौजूद सभी चीनी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखे और जितनी जल्दी हो सके वहां से निकल जाएं”.
Advertisement
कनाडा ने अपने नागरिकों से क्या कहा?
Advertisement
वहीं, कनाडा ने ईरान में अपने सभी नागरिकों से जल्द से जल्द वहां से निकलने की अपील की है, क्योंकि इलाके में तनाव अभी भी बहुत ज्यादा है. सरकार का कहना है, “ईरान में रह रहे कनाडाई नागरिकों- मौजूदा तनाव की वजह से, इलाके में हालात अच्छे नहीं हैं. बगैर चेतावनी के संघर्ष शुरू हो सकता है. अगर आप सुरक्षित तरीके से ईरान छोड़ सकते हैं, तो अभी वहां से निकल जाएं. पक्का करें कि ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स अप-टू-डेट हों और अगर आपको कहीं रुकना पड़े तो आपके पास काफी सामान हो”.
पोलैंड, स्वीडन और भारत जैसे कई देश जारी कर चुके हैं एडवाइजरी
Advertisement
यह भी पढ़ें
पोलैंड, स्वीडन, भारत और दूसरे देशों ने भी अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की है, क्योंकि इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है. वहीं, इजरायल को लेकर भी यूएस दूतावास ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी की. जिसमें उन्होंने कहा कि इजरायल के कुछ यरूशलम समेत कुछ विशेष इलाकों में अमेरिकी अधिकारी और उनके परिजन जाने से बचें. उन्होंने इसकी वजह आतंकवादी घटनाओं और व्यापक अशांति को बताया है.