Advertisement
Loading Ad...
जिस महिला को दुनिया नोबेल देने को तैयार! उसे पाकिस्तान ने आतंकवादी बताकर किया गिरफ्तार ! कौन है डॉक्टर महरंग बलूच ?
आपको बता दें कि बलूच यकजेहती समिति (BYC) की मुख्य आयोजक डॉ महरंग बलूच समेत करीब 150 अन्य लोगों के ऊपर पाकिस्तान के क्वेटा शहर की पुलिस ने FIR दर्ज की है। पाकिस्तानी पुलिस अधिका
Advertisement
Loading Ad...
पाकिस्तान ने एक बार फिर से अपनी नीच हरकत दिखाई है। दुनिया भर में आतंकवादियों को पालने वाला यह देश इतना गिर जाएगा। यह किसी ने भी नहीं सोचा था। जिस महिला ने अपना जीवन मानव समाज की सेवा में लगा दिया। उसी महिला को पाकिस्तान ने आतंकवाद का आरोप लगाते हुए। उसे गिरफ्तार करवाया है। बता दें कि बलूचिस्तान मानवाधिकार कार्यकर्ता के रूप में साल 2025 में नॉमिनेट हुई। डॉ महरंग बलूच को शनिवार, 22 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आतंकवाद का आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया है।
बलूचिस्तान मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ महरंग बलूच हुई गिरफ्तार
आपको बता दें कि बलूच यकजेहती समिति (BYC) की मुख्य आयोजक डॉ महरंग बलूच समेत करीब 150 अन्य लोगों के ऊपर पाकिस्तान के क्वेटा शहर की पुलिस ने FIR दर्ज की है। पाकिस्तानी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शनिवार की सुबह डॉ महरंग बलूच और 17 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी को सार्वजनिक व्यवस्था और रखरखाव अध्यादेश की धारा 3 के तहत क्वेटा जिला जेल में बंद किया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद क्वेटा और आसपास के इलाकों में लगातार चौथे दिन इंटरनेट की सेवा बंद रही। पुलिस ने जो मामला दर्ज किया है उसमें आतंकवाद विरोधी अधिनियम और पाकिस्तान दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत कई आरोप शामिल हैं। इनमें आतंकवाद, हत्या,हत्या का प्रयास,हिंसा और विद्रोह के लिए उकसाना,अव्यवस्था पैदा करना,नस्लीय घृणा को बढ़ावा देना,संपत्ति को नुकसान पहुंचाना जैसे कई अन्य अपराध शामिल है।
क्या है पूरा मामला ?
पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा मामला क्वेटा के सिविल अस्पताल से जुड़ा है। जहां आरोप है कि BYC के कई सदस्यों ने कथित तौर पर अस्पताल के मुर्दाघर पर हमला किया था। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में ट्रेन हाईजैक कर एक ऑपरेशन में करीब 5 विद्रोही मारे गए थे।
महरंग की बहन और उनके वकील को भी मिलने नहीं दिया जा रहा
डॉक्टर महरंग बलूच की बहन अस्मा बलूच ने बताया है कि "कोटा जिला जेल के अधिकारियों ने मुझे मेरी बहन से मिलने तक की अनुमति नहीं दी। हम उन्हें भोजन और कुछ अन्य जरूरी चीज पहुंचाना चाह रहे थे। संगठन ने कहा है कि उनकी अवैध गिरफ्तारी को 38 घंटे से भी ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन अभी तक उनके परिवार और वकीलों को भी मिलने नहीं दिया गया है। बलूचिस्तान प्रांत में मनमाने तरीके से लोगों की गिरफ्तारी हो रही है।
कौन है डॉक्टर महरंग बलूच जिन पर आतंकवाद के लगे आरोप ?
आपको बता दें कि डॉ.महरंग बलूच एक प्रमुख महिला मानवाधिकार एक्टिविस्ट हैं। जिन्हें 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट भी किया गया। बीबीसी ने साल 2024 में 100 सबसे प्रभावशाली और प्रेरक महिलाओं में शामिल किया था। वही टाइम मैगजीन ने अपने 100 अगले उभरते नेताओं में उनका नाम शामिल किया था। वह बलूचिस्तान के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती हैं। इनमें खासतौर से पाकिस्तानी अधिकारियों और खास तौर से सेना,पुलिस और खुफिया एजेंसी द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों के खिलाफ कैंपेन चलाती हैं।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...