Advertisement

Loading Ad...

जिगरी यार बने 'जानी दुश्मन'! सरकारी ठेकों को लेकर ट्रंप ने दी धमकी तो मस्क ने महाभियोग की चर्चा छेड़ी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाज़ी देखने को मिल रही है. ट्रंप की चेतावनी पर पलटवार करते हुए एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को उनके पद से हटाने यानी महाभियोग से जुड़ी पोस्ट का समर्थन किया.

Loading Ad...

ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ी तनातनी, सरकारी ठेकों और सब्सिडी पर शुरू हुआ नया विवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. दोनों के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाज़ी देखने को मिल रही है, जिससे यह मामला अब अमेरिकी राजनीति और कॉरपोरेट जगत दोनों में सुर्खियों में आ गया है.

हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क की कंपनियों टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) को मिलने वाले सरकारी ठेकों और सब्सिडी को खत्म करने की चेतावनी दी. ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है. ट्रंप की चेतावनी पर पलटवार करते हुए एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को उनके पद से हटाने यानी महाभियोग से जुड़ी पोस्ट का समर्थन किया. इसके साथ ही मस्क ने ट्रंप के नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि "संस्थाओं की स्वतंत्रता और भविष्य की टेक्नोलॉजी को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए.”

ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनी को दी चेतावनी 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे बाज़ार से अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका है एलन मस्क की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म कर देना. मुझे तो इस बात की हैरानी होती थी कि बाइडन ने यह पहले क्यों नहीं किया.” विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की चेतावनी के बाद मस्क की कंपनियों को बाज़ार में वित्तीय नुक़सान उठाना पड़ा है. निवेशकों की चिंताओं के चलते टेस्ला और स्पेसएक्स दोनों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है.

Loading Ad...

मस्क ने किया बड़ा ऐलान 
सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सरकारी ठेकों को रद्द किए जाने की धमकी देने के बाद एलन मस्क ने भी पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा,“मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के बारे में राष्ट्रपति के बयान के मद्देनज़र, SpaceX अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा.”
हालाँकि मस्क ने राष्ट्रपति के बयान पर एक शब्द में व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा—‘Whatever’, यानी "आपकी जैसी मर्ज़ी”.

Loading Ad...

टेस्ला के शेयरों में रिकॉर्ड गिरावट 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उद्योगपति एलन मस्क के बीच जारी तनातनी का सीधा असर वॉल स्ट्रीट पर देखने को मिला है. ट्रंप की धमकी और मस्क की प्रतिक्रिया के बाद टेस्ला के शेयरों में 14.3% की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू को करीब 150 अरब डॉलर का झटका लगा. यह टेस्ला के इतिहास में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है. शेयर बाज़ार बंद होने के कुछ मिनट बाद, एलन मस्क ने एक्स (X) पर एक पोस्ट के जवाब में केवल एक शब्द लिखा—‘YES’. यह पोस्ट राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ महाभियोग (Impeachment) की मांग से जुड़ी थी, जिसे मस्क की सार्वजनिक सहमति के रूप में देखा जा रहा है.विश्लेषकों का मानना है कि दोनों प्रमुख हस्तियों के बीच यह सार्वजनिक संघर्ष न केवल राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर रहा है, बल्कि इससे टेक्नोलॉजी सेक्टर की कंपनियों और निवेशकों का भरोसा भी प्रभावित हो रहा है.

क्या है ड्रैगन?
ड्रैगन (Dragon), SpaceX द्वारा विकसित किया गया एक उन्नत अंतरिक्ष यान (spacecraft) है, जिसे खास तौर पर इंसानों और माल (कार्गो) को पृथ्वी की कक्षा (orbit) और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक ले जाने और वापस लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

Loading Ad...

ट्रंप का एलन मस्क पर तीखा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच बढ़ते विवाद के बीच ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक और तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा "एलन झुँझलाया हुआ था, तो मैंने उसे जाने के लिए कह दिया। मैंने उसका EV (इलेक्ट्रिक व्हीकल) मैंडेट भी वापस ले लिया, जिसके तहत सभी को इलेक्ट्रिक कारें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता था, वैसी कारें जिन्हें कोई खरीदना ही नहीं चाहता. उसे पहले से पता था कि मैं ऐसा करने वाला हूं.” राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान को न केवल एलन मस्क पर एक व्यक्तिगत हमला माना जा रहा है, बल्कि इसे अमेरिका की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति में संभावित बदलाव के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है.
वहीं, दूसरी ओर एलन मस्क ने भी राष्ट्रपति ट्रंप पर निजी हमला करते हुए दावा किया कि "अगर मैंने उनका साथ न दिया होता, तो वे पिछला चुनाव हार जाते.”

यह भी पढ़ें

गौरतलब है कि एलन मस्क अमेरिकी टेक्नोलॉजी सेक्टर की एक प्रमुख आवाज़ हैं, जबकि ट्रंप आगामी राष्ट्रपति चुनावों के मद्देनज़र अपने राजनीतिक प्रभाव को मज़बूत करने की दिशा में सक्रिय हैं. दोनों की इस तनातनी ने उद्योग, राजनीति और नीति-निर्माण के क्षेत्र में एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...