×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

श्रीलंका ने 25 भारतीय मछुआरों को छोड़ा, श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने फरवरी में किया था गिरफ्तार

रामेश्वरम के रहने वाले ये मछुआरे मोटर चालित नावों में मछली पकड़ने के लिए निकले थे और गलती से मंडपम क्षेत्र में पहुंच गए थे.

Author
03 May 2025
( Updated: 05 Dec 2025
08:40 PM )
श्रीलंका ने 25 भारतीय मछुआरों को छोड़ा, श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने फरवरी में किया था गिरफ्तार
Advertisement

श्रीलंकाई तटरक्षक बल द्वारा इस साल 23 फरवरी को गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 25 मछुआरे श्रीलंका की एक अदालत से रिहाई के आदेश के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आए. दो महीने से ज्यादा हिरासत में रहने के बाद ये मछुआरे एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलंबो से चेन्नई पहुंचे. मछुआरों को उनके गृहनगर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने परिवहन की व्यवस्था की थी. 


रामेश्वरम के रहने वाले ये सभी मछुआरे


Advertisement

रामेश्वरम के रहने वाले ये मछुआरे मोटर चालित नावों में मछली पकड़ने के लिए निकले थे और गलती से मंडपम क्षेत्र में पहुंच गए थे.


श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने किया था गिरफ्तार 


श्रीलंकाई तटरक्षक बल के गश्ती दल ने आधी रात में उन्हें रोका और आरोप लगाया कि मछुआरे पड़ोसी देश की समुद्री सीमा में प्रवेश कर गए हैं. मछुआरों को हिरासत में लेने के बाद में अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया.

Advertisement


CM स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखा था पत्र 


Advertisement

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर मछुआरों की उनकी नावों के साथ रिहाई सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया था. इसके बाद श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ चर्चा की.


श्रीलंकाई ने सभी मछुआरों को किया रिहा 


Advertisement

हाल ही में श्रीलंका की एक अदालत ने उनकी रिहाई का आदेश दिया, जिसके बाद मछुआरों को भारतीय उच्चायोग को सौंप दिया गया. उच्चायोग ने कोलंबो में रहने के दौरान मछुआरों के लिए उचित आवास सुनिश्चित किया, उन्हें आपातकालीन प्रमाणपत्र प्रदान किए और भारत लौटने के लिए विमान टिकट की व्यवस्था की.


साल 2025 की शुरुआत से श्रीलंकाई अधिकारियों ने 119 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है और 16 भारतीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त किया है. तमिलनाडु में मछुआरों के संघों ने इस पर चिंता व्यक्त की है.


यह भी पढ़ें

मछुआरों के प्रमुख नेता वी.पी. सेसुराजा ने हिरासत में लिए गए मछुआरों के परिवारों के सामने आने वाली वित्तीय कठिनाई के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि उनमें से कई श्रीलंका द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने का भुगतान करने में असमर्थ हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें