Advertisement
ईरान से युद्ध के बीच दूसरी बार टली इजरायली पीएम नेतन्याहू के बेटे की शादी, जानिए आखिर क्यों बार-बार बदलनी पड़ रही तारीख
ईरान से चल रहे युद्ध के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी दूसरी बार टालनी पड़ी. इसके पीछे की पहली वजह सैन्य तनाव, सुरक्षा कारण बताया जा रहा है. दूसरा इजरायली लोगों ने नेतन्याहू सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है. इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू गाजा में बंधकों के कैद होने के बावजूद जश्न मना रहे हैं.
Advertisement
ईरान से चल रहे युद्ध के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी आगे के लिए टालनी पड़ी है. उनके बेटे अवनेर नेतन्याहू की शादी सोमवार यानी 16 जून को होनी थी, लेकिन ईरान के साथ बढ़ते सैन्य विवाद और घरेलू विरोध-प्रदर्शनों के चलते इसे आगे के लिए टालना पड़ा. बता दें कि अवनेर नेतन्याहू-अमित यार्डेनी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. बता दें कि दूसरी बार ऐसा हुआ है कि उनकी शादी टालनी पड़ी है.
ईरान से चल रहे युद्ध के बीच नेतन्याहू के बेटे की शादी टली
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से चल रहे युद्ध के बीच इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे की शादी को आगे के लिए टालना पड़ा है. इसके पीछे की पहली वजह सैन्य तनाव और सुरक्षा कारण बताया जा रहा है. दूसरा इजरायली लोगों ने नेतन्याहू सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है. इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू गाजा में बंधकों के कैद होने के बावजूद जश्न मना रहे हैं. कई संगठनों ने तेल अवीव के उत्तर में एक इवेंट हॉल के पास प्रदर्शन के लिए चेतावनी दी थी.
Advertisement
बेटे की शादी में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं
Advertisement
दरअसल, ईरान से युद्ध की स्थिति में पीएम के बेटे की शादी जैसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन कराना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है. इस पर इजरायली सरकार ने भी चिंता जताई है. हालांकि, शादी से पहले के कार्यक्रम को संपन्न कराने की बड़ी कोशिश की गई. इजरायली पुलिस के मुताबिक, आयोजन स्थल पर 100 मीटर के दायरे में लोहे की रॉड से कई तार लगाए गए थे. इसके अलावा डेढ़ किलोमीटर के दायरे में पुलिस हेलीकॉप्टरों को छोड़कर हवाई क्षेत्र पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया गया था, इन सब कोशिशों के बावजूद अंत में शादी के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा.
ईरानी हमले में 10 इजरायली नागरिकों की मौत
Advertisement
ईरान और इजरायल के बीच पिछले तीन दिनों से लगातार संघर्ष जारी है. जहां इजरायली हमले में 178 से ज्यादा ईरानी नागरिकों की मौत हुई है, वहीं ईरानी हमले में 10 इजरायली नागरिक मारे गए हैं. इनमें 180 लोग घायल हैं और 7 लापता हैं. इजरायली प्रधानमंत्री ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वर्तमान में जो हमले हो रहे हैं, वह आगे होने वाले हमलों के आगे कुछ भी नहीं हैं.
इजरायल ने 150 ठिकानों को बनाया निशाना
इजरायल द्वारा किए गए हमले में ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इस हमले में ईरान के तेहरान शहर के परमाणु स्थलों, सैन्य ठिकानों, मिसाइल बेस और सीनियर लीडरशिप को निशाना बनाया गया है. वहीं ईरान के करीब 10 से ज्यादा टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं. देश भर में सायरन बज रहे हैं, लोग बंकरों में छिप रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि अगर इजरायल पर हमला हुआ, तो अमेरिकी सेना अभूतपूर्व ताकत के साथ जवाब देगी. उन्होंने दोनों देशों के बीच समझौता कराने की बात भी कही है.
Advertisement
कौन हैं अवनेर नेतन्याहू?
बता दें कि अवनेर नेतन्याहू इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे हैं. उनका जन्म सन 1994 में हुआ था. वह इजरायल डिफेंस फोर्सेज यानी IDF में एक सैनिक रहे हैं. वह बतौर कॉम्बेट सोल्जर हैं. इसके अलावा उन्होंने IDF की एलीट मैगलान यूनिट के साथ सर्व किया है. उन्होंने हिब्रू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. वह यहूदी स्टडीज के अलावा इतिहास में रुचि रखते हैं. अपने बड़े भाई की तुलना अवनेर काफी हद तक सार्वजनिक तौर पर लो प्रोफाइल में रहे हैं.
दूसरी बार टली है अवनेर की शादी
Advertisement
यह भी पढ़ें
जानकारी के लिए बता दें अमित यार्डेनी के साथ अवनेर की शादी दूसरी बार पोस्टपोन हुई है. पहली बार उनकी शादी हिजबुल्लाह की धमकियों के चलते और सुरक्षा चिंताओं के कारण रद्द किया गया था. इस दौरान पीएम नेतन्याहू के निजी आवासों में से एक पर ड्रोन से हमला हुआ था. हालांकि उस समय वह मौजूद नहीं थे. दूसरी तरफ अवनेर नेतन्याहू ने अनुरोध किया था कि इस कार्यक्रम में नेसेट के किसी भी सदस्य को आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए.