Advertisement
Loading Ad...
भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से बौखलाया पाकिस्तान, एयरस्पेस बंद करने और शिमला समझौता रद्द करने की दी गीदड़ भभकी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े फैसले से बिलबिलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार खत्म करने का ऐलान किया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक बुलाई थी.
Advertisement
Loading Ad...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े फैसले से पाकिस्तान बिलबिला गया है. बिलबिलाए पाक ने दिखावे के लिए भारत पर भी कुछ एक्शन का ऐलान किया है. ये अलग बात है कि ये चीजें पहले से ही अप्रासंगिक हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सेक्योरिटी यानी CCS की बैठक में लिए गए 5 कड़े फैसलों के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई थी, जिसमें कई फैसले और गीदड़भभकी का ऐलान किया.
दो घंटे तक चली राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक, व्यापारिक संबंध खत्म
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक बुलाई थी, जो करीब दो घंटे तक चली. इस मीटिंग में भारत सरकार के सख्त फैसलों पर चर्चा की गई. बैठक में पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ व्यापारिक संबंध खत्म करने की घोषणा की.
पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई
करीब दो घंटे तक हुई मीटिंग में पाकिस्तान ने ऐलान किया कि भारतीय विमानों के लिए पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है. वहीं भारत के सिंधु जल समझौते को निलंबित किए जाने पर पाक ने कहा कि पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई है.
इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास में तैनात मिलिट्री अटैची निष्कासित
NAC ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात भारतीय रक्षा, नौसेना और वायु सेना के सलाहकारों को निष्कासित करने का फैसला किया है और उन्हें तथा उनके सहायक कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही निर्णय लिया गया है कि भारतीय उच्चायोग में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या 30 अधिकारियों तक सीमित रहेगी और यही नियम भारत में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग पर भी समान रूप से लागू होगा.
सिंधु जल समझौते के निलंबन का पाकिस्तान ने किया विरोध
एनएससी ने भारत के सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को एकतरफा रूप से निलंबित करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है और इस मुद्दे को विश्व बैंक तथा अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की घोषणा की है. समिति का कहना है कि विश्व बैंक इस संधि का एक पक्ष है, इसीलिए भारत को इस पर कोई भी एकतरफा निर्णय लेने का अधिकार नहीं है.
वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करने का फैसला
पाकिस्तान ने भारत द्वारा सीमा बंद करने के जवाब में वाघा-अटारी बॉर्डर को बंद करने का फैसला भी किया है. समिति ने पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं की तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा है कि यदि भारत कोई दुस्साहस करता है तो उसे सख्त जवाब दिया जाएगा.
पाकिस्तान ने आतंकी हमले में संलिप्तता से किया इनकार
पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) ने भारत के आरोपों को खारिज करते हुए इसे निराधार और मनगढ़ंत बताया है. एनएससी का कहना है कि पहलगाम हमले को लेकर नई दिल्ली की ओर से पाकिस्तान को निशाना बनाने का अभियान पूरी तरह झूठ पर आधारित है.पाक ने भारत पर पलटवार करते हुए उस पर देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है और कहा है कि भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में पकड़ा गया था. उसने भारत के निर्देश पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की थी. एनएससी ने भारत के हालिया निर्णयों को मोदी सरकार के पाकिस्तान विरोधी एजेंडे का हिस्सा बताया है.
पाक प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, एनएससी की हालिया बैठक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की मौत पर दुख जताया गया. इसके साथ ही 23 अप्रैल को भारत द्वारा उठाए गए कदमों को एकतरफा, अन्यायपूर्ण, राजनीतिक रूप से प्रेरित, गैर-जिम्मेदाराना और कानूनी आधार से रहित बताया गया. वहीं, समिति ने एक बार फिर कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक 'अनसुलझा अंतरराष्ट्रीय विवाद' बताया.
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...