अपने घर में ही सुरक्षित नहीं PAK आर्मी, बलूचिस्तान में BLA ने IED ब्लास्ट कर 10 सैनिकों को मौत के घाट उतारा
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला हुआ है. बलूच लिबरेशन आर्मी यानि BLA ने दावा किया है कि उसने 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है. बीएलए ने दावा किया कि उसने क्वेटा के पास मार्गट इलाके में पाकिस्तानी सेना पर ये हमला किया है.
Follow Us:
Advertisement
यह भी पढ़ें
BLA का बयान
बीएलए ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बयान जारी किया है. संगठन के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान की काबिज सेना के खिलाफ हमारे जारी संघर्ष का हिस्सा है.BLA ने कहा- हमले में मारे गए सैनिकों में सूबेदार शहजाद अमीन, नायब सूबेदार अब्बास, सिपाही खलील, सिपाही जाहिद, सिपाही खुर्रम सलीम सहित अन्य जवान शामिल हैं. बीएलए ने आगे कहा कि हमारे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक बलूच भूमि पर कब्जा करने वाली सेना का पूरी तरह खात्मा नहीं हो जाता.
Baloch Liberation Army freedom fighters targeted a convoy of occupying Pakistani Army in a remote-controlled IED attack in Margat, a suburb of Quetta. In this operation, an enemy vehicle was completely destroyed and all 10 personnel on board were eliminated: Baloch Liberation… pic.twitter.com/iaF9gjpiEw
— IANS (@ians_india) April 25, 2025
BLA ने मार्च में भी किया था PAK आर्मी पर हमला
इससे पहले बीएलए ने 16 मार्च को बलूचिस्तान प्रांत में सेना के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में पाकिस्तान के 5 सैनिकों को मार गिराया था और 12 अन्य घायल हुए थे. यह हमला पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोर के काफिले पर नोशाकी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया गया था. बताया गया था कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सेना के काफिले से टकरा दिया, जिससे जबरदस्त विस्फोट हो गया.जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का भी किया था अपहरण
वहीं, इससे पहले बीएलए ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का अपहरण कर लिया था. बीएलए ने 20 सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था. चौबीस घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन में करीब 350 लोगों को मुक्त कराया गया था.स्वतंत्र बलूच राष्ट्र की मांग
आपको बता दें कि बीएलए के सदस्य अक्सर बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाते रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों में इन हमलों में इजाफा हुआ है. बीएलए स्वतंत्र बलूच राष्ट्र की मांग को लेकर लगातार पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहते हैं.Advertisement
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें