Advertisement

Loading Ad...

ऑपरेशन सिंदूर: 'बार-बार हिल रही थी धरती, मस्जिद से हो रहा था ऐलान', एयर स्ट्राइक के दौरान कैसा था मंजर? चश्मदीदों ने बताया

POK में रहने वाले 46 वर्षीय मोहम्मद शैर मीर ने एयर स्ट्राइक से पहले मंजर का जिक्र करते हुए बताया कि "जैसे ही हम लोग घर से बाहर निकले अचानक से जोरदार धमाका हुआ. हम सभी लोग डर गए. मेरा पूरा परिवार दहशत में था. लेकिन मैंने हिम्मत करके पूरा घर खाली करवा दिया और पूरे परिवार सहित पहाड़ी इलाकों की तरफ चला गया."

Loading Ad...
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों की जान का बदला ले लिया है. हर कोई भारतीय सेना पर गर्व महसूस कर रहा है. वही देश के कई राज्यों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सभी राज्यों की पुलिस और सेना के हर एक जवान की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. भारतीय सेना ने आज सुबह इस मिशन की कामयाबी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां उन्होंने इस ऑपरेशन की पूरी कहानी बताई. भारतीय सेना के वीर जवानों ने 25 मिनट के ऑपरेशन में कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया. जिसमें कई बड़े आतंकी संगठन के मुख्यालय से लेकर ट्रेनिंग सेंटर पर एयर स्ट्राइक हुई. इस कार्रवाई में अधिकतर आतंकी संगठनों के मुख्यालय पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक, 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इसमें आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 से ज्यादा सदस्य मारे गए हैं. मसूद अजहर खुद भी मरते-मरते बचा है. इस बीच भारत की तरफ से एयर स्ट्राइक से पहले जो खौफनाक मंजर देखने को मिला है. उसकी जानकारी लोगों ने साझा की है. 

'बार-बार हिल रही थी धरती'

भारतीय सेना ने पीओके स्थित मुजफ्फराबाद में "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत जो कार्रवाई की है. वह पाकिस्तान के लोग कई दशकों तक नहीं भूलेंगे. पाकिस्तानियों को इस हमले का अंदेशा पहले मिल गया था. रॉयटर्स के मुताबिक, जब भारतीय सेना की तरफ से एयर स्ट्राइक हुई. तो लोग घरों से निकल कर सुरक्षित स्थान की तरफ भागने लगे. उस दौरान इतना खौफनाक मंजर था कि एयर स्ट्राइक की वजह से धरती बार-बार हिल रही थी. एक स्थानीय नेता ने बताया कि "लगातार धमाके हो रहे थे. लोग अपनी जान बचाने के लिए झाड़ी और पहाड़ों की तरफ भागने लगे. सभी मस्जिदों से ऐलान हो रहा था कि लोग अपने घरों से निकल जाए और किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें. हमें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. हम अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे."

'अचानक से 10 से 15 मिसाइलें आकर गिरी'

POK में रहने वाले 46 वर्षीय मोहम्मद शैर मीर ने एयर स्ट्राइक से पहले के मंजर का जिक्र करते हुए बताया " जैसे ही हम लोग घर से बाहर निकले अचानक से जोरदार धमाका हुआ. हम सभी लोग डर गए. मेरा पूरा परिवार दहशत में था. लेकिन मैंने हिम्मत करके पूरा घर खाली करवा दिया और पूरे परिवार सहित पहाड़ी इलाकों की तरफ चला गया." बाकी मुजफ्फराबाद के कुछ और लोगों ने बताया कि बिलाल मस्जिद की इमारत जमींदोज हो चुकी है. उसकी छत और मीनार टूट कर खंडहर हो चुकी है. हम जब सुबह देखने आए. तो चारों ओर मलबे ही मलबे पड़े हुए थे.

पहलगाम आतंकी हमले का बदला हुआ पूरा 

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोग की मौत का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है. 7 मई देर रात भारत के तीनों सेनाओं ने एक साथ पाकिस्तान के 9 ठिकानों   पर एयर स्ट्राइक किया है. इसमें 100 से  ज्यादा लोगों को की मौत हुई है और इतने ही लोग घायल बताए जा रहे हैं. इसमें कई बड़े आतंकी संगठन के मुख्यालय और ट्रेनिंग सेंटर पूरी तरीके से तबाह हो गए हैं. यह हमला उस वक्त हुआ. जब पूरा पाकिस्तान गहरी नींद में सो रहा था. उसी दौरान भारतीय सेना ने 10 से 15 मिसाइल अचानक से छोड़ा और करीब 25 मिनट तक चले इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी. भारत सरकार और सेना ने इस मिशन को "ऑपरेशन सिंदूर" नाम दिया है.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...