×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नेपाल में भी होगा बांग्लादेश की तरह तख्तापलट! PM ओली के इस्तीफे पर अड़े काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे Gen-Z, कहा- ये सरकार नहीं, आतंकी हैं

नेपाल के हालात आज से एक साल पहले के बांग्लादेश जैसे नजर आ रहे हैं, जब युवाओं ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर देश में तख्तापलट कर दिया था. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या नेपाल का भी हाल बांग्लादेश जैसा होने जा रहा है? क्या नेपाल में भी तख्तापलट होगा?

Author
09 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:27 AM )
नेपाल में भी होगा बांग्लादेश की तरह तख्तापलट! PM ओली के इस्तीफे पर अड़े काठमांडू में प्रदर्शन कर रहे Gen-Z, कहा- ये सरकार नहीं, आतंकी हैं
Nepal Gen-Z Protest
Advertisement

नेपाल के युवा सड़कों पर हैं और केपी ओली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे की मांग की जा रही है. युवाओं में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को लेकर गुस्सा है. सोमवार, 8 अगस्त को हजारों युवाओं ने सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन किया. लेकिन यह प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. इधर, विरोध को देखते हुए सरकार ने बैन तो हटा लिया, लेकिन प्रधानमंत्री केपी ओली इस्तीफा देने के मूड में नहीं हैं.

सरकार ने युवाओं से प्रदर्शन वापस लेने की अपील की है, लेकिन युवा और आम नागरिकों में भारी आक्रोश है. लोग एक बार फिर काठमांडू में संसद के बाहर जुटने लगे हैं और विरोध तेज करने की चेतावनी दी है.

नेपाल के हालात आज से एक साल पहले के बांग्लादेश जैसे नजर आ रहे हैं, जब युवाओं ने शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर देश में तख्तापलट कर दिया था. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या नेपाल का भी हाल बांग्लादेश जैसा होने जा रहा है? क्या नेपाल में भी तख्तापलट होगा?

ये सरकार नहीं, ये आतंकी हैं- आंदोलनकारी 

Advertisement

सड़कों पर उतरे युवाओं का कहना है कि इस सरकार ने छात्रों और युवाओं पर गोली चलवाई है. ये सरकार हमारे लिए सरकार की तरह नहीं बल्कि आतंकी की तरह काम कर रही है. हमें ऐसी सरकार नहीं चाहिए. हम सत्ता और व्यवस्था बदलने के लिए सड़कों पर उतरें हैं. हम अपना हक लेकर ही मांनेंगे. 

क्या है जनता की अहम मांगे?

1- संसद को भंग किया जाए.
2- सभी सांसद इस्तीफा दें.
3- प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश देने वाले सीनियर अफसरों को तुरंत सस्पेंड करे
4-  हमारे नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनाई जाए.
5- अंतरिम सरकार के तहत जल्द चुनाव कराए जाएं.

नेपाल की सेना ने किया फ्लैग मार्च

Advertisement

काठमांडू की सड़कों पर मंगलवार सुबह से ही अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं. खासतौर पर संसद भवन की ओर जाने वाले मार्गों पर सेना की कई टुकड़ियां तैनात की गई हैं. सरकार को आशंका है कि आज भी बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर सकते हैं. ऐसे में सोमवार जैसी सुरक्षा चूक से बचने के लिए इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

पीएम ओली के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी

सूत्रों के मुताबिक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा अब सरकार को बर्खास्त करने की मांग करने लगे हैं. उनका कहना है कि मौजूदा ओली सरकार को बिना देरी तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. इसी बीच, काठमांडू में जारी प्रदर्शनों के दबाव में देश के गृहमंत्री पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें