Advertisement

Loading Ad...

पीएम मोदी को मोहम्मद बिन सलमान ने भेजा विशेष निमंत्रण, जेद्दा में मोदी रचेंगे इतिहास!

सऊदी अरब की तीसरी यात्रा पर पीएम मोदी, उनकी ये यात्रा सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है. मोदी जेद्दा में इतिहास रचने जा रहे हैं.

Loading Ad...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से भारत और खाड़ी देशों के संबंध में ऐतिहासिक मजबूती देखने को मिली है. पीएम मोदी के व्यक्तिगत स्तर पर इनपुट, इच्छाशक्ति और कोशिशों के कारण मुस्लिम देश भारत के साथ मिलकर कई मुद्दों और क्षेत्रों में काम कर रहे हैं. दूसरी तरफ मुसलमानों की आस्था के सबसे बड़े केंद्र सऊदी अरब के साथ भी भारत के संबंध इतिहास के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. इसी का नतीजा है कि मोदी सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जेद्दा पहुंच रहे हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुए. यह यात्रा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री, महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रही है. 


Loading Ad...

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करेगा पीएम मोदी का दौरा

Loading Ad...


अपने इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी भारत-सऊदी अरब के ऐतिहासिक संबंधों को और गहरा करने के लिए चर्चा करेंगे. यह यात्रा केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्रीय शांति, समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

Loading Ad...


पीएम मोदी ने भारत और सऊदी अरब संबंधों को नई दिशा दी


Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद से भारत और सऊदी अरब के साथ-साथ खाड़ी क्षेत्र के देशों के साथ संबंधों को नई दिशा दी है. उनके नेतृत्व में भारत-सऊदी संबंधों ने रणनीतिक गहराई और गति प्राप्त की है. पीएम मोदी की सऊदी अरब की यह तीसरी यात्रा है, जबकि उनसे पहले भारत के सभी प्रधानमंत्री पिछले सात दशकों में कुल मिलाकर तीन बार सऊदी अरब गए थे. यह खाड़ी क्षेत्र के किसी देश की भारतीय प्रधानमंत्री की 15वीं यात्रा भी है. 


सउदी दौरे से पहले पीएम मोदी का ट्वीट

Loading Ad...


सऊदी अरब रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "मैं जेद्दा, सऊदी अरब जा रहा हूं. वहां मेरी कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होने की योजना है. भारत सऊदी अरब के साथ अपने पुराने रिश्तों को बहुत महत्व देता है. पिछले दस सालों में हमारे आपसी संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़े हैं. मुझे रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने का इंतजार है. मैं वहां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलूंगा."  


Loading Ad...

पीएम मोदी ने अपने बयान में आगे कहा कि "मैं रणनीतिक भागीदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने और 2023 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत की अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं. मैं सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हूं, जो हमारे देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में काम कर रहे हैं और सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों को मजबूत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है."


सऊदी अरब की तीसरी, जेद्दा की पहली यात्रा पर पीएम मोदी

Loading Ad...


प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में भी भारत और सऊदी अरब के ऐतिहासिक और गहरे संबंधों को रेखांकित किया गया है. बयान में कहा गया है कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने लंबे और ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देता है, जिसने हाल के वर्षों में रणनीतिक गहराई और गति प्राप्त की है. साथ मिलकर, हमने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है. क्षेत्रीय शांति, समृद्धि, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हमारी साझा रुचि और प्रतिबद्धता है. पिछले एक दशक में सऊदी अरब की मेरी यह तीसरी यात्रा होगी और ऐतिहासिक शहर जेद्दा की पहली यात्रा होगी.


Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी की खाड़ी देश की तीसरी यात्रा होगी, इससे पहले वह 2016 और 2019 में रियाद जा चुके हैं. यह दौरा भारत और सऊदी अरब के बीच गहराते रणनीतिक संबंधों को दर्शाता है, खासकर ऊर्जा सहयोग, व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में. यह यात्रा सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की भारत यात्रा और भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के बाद हो रही है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...