×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

तुर्की में बड़ा विमान हादसा, प्लेन क्रैश में लीबिया के आर्मी चीफ मोहम्मद अल-हद्दाद समेत 8 की मौत

तुर्की की राजधानी का नाम अंकारा से उड़ान भरते ही लीबिया के मिलिट्री चीफ, 4 अधिकारियों और 3 क्रू मेंबर्स को ले जा रहा प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। सभी की मौत हो गई. लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने हादसे की पुष्टि की है. शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को दुर्घटना की वजह बताया गया है.

तुर्की में बड़ा विमान हादसा, प्लेन क्रैश में लीबिया के आर्मी चीफ मोहम्मद अल-हद्दाद समेत 8 की मौत
Social Media
Advertisement

लीबिया के मिलिट्री चीफ मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत 4 वरिष्ठ अधिकारी और 3 क्रू मेंबर्स को ले जा रहा एक प्राइवेट जेट तुर्की (Turkey) की राजधानी का नाम अंकारा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. लीबिया के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि विमान तकनीकी खराबी का शिकार हुआ, जिसके चलते यह हादसा हुआ. वहीं तुर्किये के अधिकारियों ने बताया कि लीबिया का यह उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से अंकारा में हाई-लेवल डिफेंस बातचीत के लिए आया था. फिलहाल हादसे की जांच जारी है और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई हैं.

लीबिया के प्रधानमंत्री ने की मौत की पुष्टि

लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने इस विमान हादसे की आधिकारिक पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण थी और देश ने अपने एक महत्वपूर्ण सैन्य नेता को खो दिया है. प्रधानमंत्री दबीबे के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्की की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरा पूरा कर अपने देश लौट रहा था.

प्राइवेट जेट में सवार थे 8 लोग

Advertisement

हादसे का शिकार हुआ विमान एक प्राइवेट जेट था. इसमें लीबिया के मिलिट्री चीफ मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद के अलावा चार वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और तीन क्रू मेंबर्स सवार थे. विमान के क्रैश होने के बाद उसमें मौजूद सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. लीबियाई अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में विमान में तकनीकी खराबी सामने आई है.

उड़ान के 40 मिनट बाद टूटा संपर्क

तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने जानकारी दी कि यह विमान मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे अंकारा के एसेनबोगा एयरपोर्ट से उड़ा था. उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद ही विमान से संपर्क टूट गया. इसके बाद संबंधित एजेंसियों को अलर्ट किया गया और कुछ समय बाद हादसे की पुष्टि हुई. विमान का मलबा अंकारा के पास बरामद कर लिया गया है.

Advertisement

अंकारा एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद

विमान हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से अंकारा एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. कई उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट्स की ओर डायवर्ट किया गया. तुर्की की आपातकालीन सेवाएं और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया गया. फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण भी विमान से संपर्क टूटने की आशंका जताई जा रही है. बताया गया है कि विमान ने अंकारा के दक्षिण में स्थित हायमाना जिले के पास इमरजेंसी लैंडिंग का सिग्नल भेजा था. लेकिन लैंडिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही संपर्क पूरी तरह टूट गया. इसके कुछ मिनट बाद ही स्थानीय लोगों ने आसमान में तेज रोशनी देखी.

हादसे में जान गंवाने वाले अन्य अधिकारी

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे में अल-हद्दाद के अलावा जिन अधिकारियों की मौत हुई है, उनमें अल-फितौरी घ्रैबिल, ब्रिगेडियर जनरल महमूद अल-कतावी, चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मोहम्मद अल-असावी दियाब और सैन्य फोटोग्राफर मोहम्मद उमर अहमद महजूब शामिल हैं. इसके अलावा विमान के तीन क्रू मेंबर्स भी हादसे का शिकार हुए.

रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद लौट रहे थे अल-हद्दाद

मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद पश्चिमी लीबिया के शीर्ष सैन्य कमांडर थे. संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में चल रही लीबिया की बंटी हुई सेना को एकजुट करने के प्रयासों में उनकी भूमिका बेहद अहम मानी जाती थी. वह तुर्की के आधिकारिक दौरे पर अंकारा आए थे, जहां उन्होंने तुर्किये के रक्षा मंत्री यासर गुलर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी.

डसॉल्ट फाल्कन 50 विमान में कर रहे थे सफर

Advertisement

अल-हद्दाद डसॉल्ट फाल्कन 50 एयरक्राफ्ट में यात्रा कर रहे थे. यह एक सुपर मिड-साइज, ट्रिपल-इंजन बिजनेस जेट है, जिसे हार्मनी जेट्स ऑपरेट करती है. यह विमान माल्टा में रजिस्टर्ड था और वर्ष 1988 में निर्मित किया गया था. इसमें 10 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस रहता है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि यह हादसा लीबिया के लिए केवल मानवीय क्षति नहीं, बल्कि रणनीतिक और सैन्य स्तर पर भी बड़ा नुकसान माना जा रहा है. प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे इस मामले को लेकर तुर्किये के राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं. अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें