Advertisement

Loading Ad...

ईरान के पलटवार में मारे गए अमेरिका के सैनिक, ट्रंप ने कहा- बदला लेने तक जारी रहेगा हमला

Iran-Israel के बीच जंग भीषण रूप लेती जा रही है. इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, तेहरान पर हमले और तेज होंगे. वहीं, ईरान की कार्रवाई में अमेरिका के कई सैनिक मारे गए.

Loading Ad...

Iran-Israel War: अमेरिका और इजरायल के अटैक में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कई बड़े नेता और सैन्य कमांडर मारे गए. जवाब में इजरायल ने मिडिल ईस्ट के कई देशों से अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया. ईरान के हमले में अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए हैं. इसकी पुष्टि अमेरिका ने ही की है. 

अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया, ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान तीन सैनिक मारे गए हैं और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. तीनों सैनिक कुवैत मे अमेरिकी सेना की यूनिट में शामिल थे और सप्लाई और लॉजिस्टिक की देखरेख करते थे. 

ट्रंप ने सैनिकों को दी श्रद्धांजलि 

Loading Ad...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की कार्रवाई में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा, यह बड़े सैन्य अभियान में अमेरिकी हताहतों का पहला मामला है और आने वाले हफ्तों में और नुकसान होने की आशंका है. ट्रंप ने मारे गए सैनिकों को सच्चा अमेरिकी देशभक्त बताया और कहा कि उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. अमेरिका उनकी मौत का बदला लेगा. 

Loading Ad...

ट्रंप ने कहा कि मारे गए सैनिक महान लोग थे और युद्ध में इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं. ट्रंप ने यह भी कहा कि यह संघर्ष करीब चार सप्ताह तक चल सकता है. इससे पहले जारी एक वीडियो में ट्रंप ने कहा था, बहादुर अमेरिकी सैनिकों की जान जा सकती है, जो अक्सर युद्ध में होता है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि भविष्य के लिए की जा रही है. यानी ट्रंप ने इशारों-इशारों में इसे लंबी जंग करार दिया. अमेरिका ने अभी तक मारे गए सैनिकों की कोई डिटेल नहीं दी है. 

ईरान ने किया अब्राहम लिंकन एयरबेस पर हमले का दावा 

Loading Ad...

ईरान ने USS अब्राहम लिंकन पर हमले का दावा किया, जिसे अमेरिका ने खारिज कर दिया था. वहीं,  इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज होंगे. 

खामेनेई समेत 48 नेताओं की मौत का दावा

शनिवार 28 फरवरी को हुए इजरायल-ईरान हमले में ईरान के 48 नेताओं की मौत हो गई. खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा खामेनेई को सुप्रीम लीडर बनाया गया है. ईरान की सत्ता संभालने के लिए बनी तीन नेताओं की अस्थायी समिति में राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, अलीरेजा अराफी और मोहसेनी एजेही शामिल हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- कौन हैं अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी? जिन्हें खामेनेई के बाद बनाया गया ईरान का नया ‘सुप्रीम लीडर’

यह भी पढ़ें

बताया जा रहा है इजरायल-अमेरिका के हमले में अभी तक ईरान में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबकि 700 से ज्यादा घायल हैं. इजरायली मिसाइल एक स्कूल पर गिरी जिसमें 180 छात्राओं की मौत हो गई. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...