Advertisement

Loading Ad...

इजरायली हमले में घायल ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी मंसूरेह की भी मौत, परिवार के कई लोगों की गई जान

Iran-Israel War Live: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बघेरजादेह की भी इजरायली हमले में मौत हो गई है. वह 78 वर्ष की थीं. इजरायली हमले के बाद वह कोमा में चली गई थीं. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार को दम तोड़ दिया.

Ayatullah Ali Khamenei and His Wife Mansoureh Bagherzadeh (File Photo)
Loading Ad...

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत के दो दिन बाद उनकी पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बघेरजादेह का भी निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह भी दो दिन पहले अमेरिका और इजराइल के हमले में खामेनेई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घायल हुई थीं, जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था.

ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि मंसूरेह ने सोमवार को आखिरी सांस ली. मंसूरेह दो दिन पहले अमेरिका और इजराइल के हमले में घायल हुई थीं. इसी हमले में खामेनेई मारे गए थे. ईरान की सरकारी मीडिया ने पुष्टि की है कि मंसूरेह ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

78 वर्ष की उम्र में खामेनेई की पत्नी की भी मौत!

Loading Ad...

द हिल के हवाले से ईरानी स्टेट टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की पत्नी का निधन उनके पति की संयुक्त अमेरिका-इजराइल हमलों में मौत के बाद हुआ. प्रेस टीवी ने बताया कि अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की पत्नी घायल हो गई थीं और बाद में उन्हीं चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई. द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक 78 वर्षीय मंसूरेह खोजस्तेह शनिवार को हुए हमलों के बाद से कोमा में चली गई थीं. जानकारी के अनुसार दोनों का विवाह ईरानी इस्लामिक क्रांति से 15 वर्ष पहले, 1964 में हुआ था.

Loading Ad...

इजरायली हमले के बाद कोमा में गई थीं मंसूरेह खोजस्तेह बघेरजादेह

28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त सैन्य हमलों के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई. इन हमलों में देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की रविवार को मृत्यु हो गई थी. इसके जवाब में ईरान ने पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों और उसके सहयोगियों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए, जिनमें इजराइल, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन शामिल हैं. इस जवाबी कार्रवाई ने मध्य पूर्व में संघर्ष को और व्यापक बना दिया है तथा आम नागरिकों और विदेशियों के लिए खतरा बढ़ गया है.

Loading Ad...

अयातुल्ला अली खामेनेई-बघेरजादेह की शादी 1964 में हुई थी

मंसूरेह ने 1964 में अयातुल्ला अली खामेनेई से शादी की थी. उस समय खामेनेई एक युवा धर्मगुरु के रूप में सक्रिय थे. वर्ष 1947 में मशहद में जन्मीं मंसूरेह एक धार्मिक परिवार से थीं. उनके पिता आयतुल्लाह मोहम्मद बघेर खोजस्तेह मशहद के प्रतिष्ठित धर्मगुरु थे. उनके भाई हसन खोजस्तेह पहले ईरान के सरकारी प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं.

ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

खामेनेई की मृत्यु के बाद ईरान ने 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. वहीं करीब 7 दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टियों की भी घोषणा की गई है. शनिवार से इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान के विभिन्न ठिकानों पर कई हमले किए हैं. खामेनेई की हत्या से शुरू हुआ यह संघर्ष अब पूरे क्षेत्र में फैल गया है. दुबई, बहरीन, इराक और पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों में विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं. तेहरान ने कहा है कि उसके जवाबी हमले क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर केंद्रित हैं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...