Advertisement

Loading Ad...

Iran-US War: ईरान ने इजरायल के इस बड़े एयरपोर्ट को बनाया निशाना, हाइपरसोनिक मिसाइल से मचाई तबाही

ईरान ने ठान लिया है कि अमेरिका-इजरायल से बदला जारी रहेगा. ईरान मिडिल ईस्ट के देशों से अमेरिका और इजरायल को जवाब दे रहा है.

Loading Ad...
Iran-US War: हर गुजरते दिन के साथ ईरान-इजरायल की जंग भीषण होती जा रही है. खाड़ी देशों से ईरान अमेरिका और इजरायल के ठिकानों पर बम बरसा रहा है. ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए हमले में बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुई सीधी टक्कर होने की बात सामने आ रही है.
 
‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4’ के तहत ईरान ने इजरायल पर भीषण हमला किया है. जिसके बाद कहा जा रहा है बेन गुरियन एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस हमले में हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया है.
 
ईरान के बदले में मिडिल ईस्ट में गूंज रहे सायरन 
 
ईरान ने ठान लिया है कि अमेरिका-इजरायल से बदला जारी रहेगा. ईरान मिडिल ईस्ट के देशों से अमेरिका और इजरायल को जवाब दे रहा है. ईरान ने इजरायल के तेल अवीव, हाइफा और यरुशलम जैसे बड़े शहरों को निशाना बनाया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है. इस लड़ाई में ईरान का साथ हिज्बुल्लाह दे रहा है. लेबनान में हिज्बुल्लाह ने एंटी-टैंक मिसाइल से इजरायली सेना के एक सैन्य दल को निशाना बनाया. जिसमें तीन इजरायली सैनिक घायल हो गए. 
 
ईरान की मिसाइलों को नष्ट कर रहा इजरायल
इजरायल ने ईरान की 6 बैलिस्टिक मिसाइलें तबाह करने का दावा किया है. हालांकि ईरानी ड्रोन अमेरिका और इजरायल दोनों को ही छका रहे हैं. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 22वीं लहर के तहत इजराइल के कब्जे वाले क्षेत्रों के अंदरूनी हिस्सों को निशाना बनाया गया. इस दौरान खोर्रमशहर-4, खैबर और फत्ताह जैसी उन्नत मिसाइलें दागी गईं. 
 
ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग के बड़े अपडेट्स
 
• 28 फरवरी को इजरायल ने अमेरिका के साथ ईरान पर बोला हमला 
• ईरान और इजरायल-अमेरिका की जंग का सातवां दिन 
• ईरान ने इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
• बहरीन की सरकारी तेल रिफाइनरी BAPCO पर ईरान की मिसाइल हमला 
• अमेरिका-इजराइल हमलों में ईरान में 1230 लोगों की मौत
• ईरान में अब तक 1300 हमले हुए, 14 मेडिकल सेंटर निशाना बने
• ईरान में कई जगह पानी और बिजली सप्लाई ठप हुई
• कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान 
• इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत
• ईरानी सेना के टॉप कमांडर्स की भी मौत 
• ईरान के गर्ल्स स्कूल पर इजरायल-अमेरिका का हमला 
• स्कूल पर हमले में 150 से ज्यादा छात्राओं की मौत
• ईरान ने जवाबी हमले में मिडिल ईस्ट के कई देशों पर किया हमला 

 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...