Advertisement

Loading Ad...

अमेरिका के ईरान पर हमले का प्लान के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट जारी, संसद अध्यक्ष बोले- हमला हुआ तो...

ईरान में 14वें दिन भी सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं और 60 घंटे से इंटरनेट बंद है. इस बीच संसद अध्यक्ष कालीबाफ ने अमेरिकी चेतावनी के जवाब में धमकी दी कि हमले की स्थिति में अमेरिकी सेना और इजरायल निशाने पर होंगे.

Ali Khamenei (File Photo)
Loading Ad...

ईरान में आम लोगों का विरोध प्रदर्शन 14वें दिन में प्रवेश कर चुका है. एक-एक कर देश के हर कोने से सरकार के खिलाफ आवाज उठ रही है. इंटरनेट ब्लैकआउट के भी 60 घंटे हो चुके हैं. इस बीच अमेरिका की चेतावनी से तेहरान का सियासी हलका काफी नाराज है. संसद के अध्यक्ष ने यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी का जवाब धमकी से दिया है. सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान पर संभावित सैन्य हमलों के विकल्पों की ब्रीफिंग दी है.

ईरान के संसद अध्यक्ष ने जारी की चेतावनी 

ईरान के संसद अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इस्लामी गणराज्य पर हमला करता है तो अमेरिकी सेना और इजरायल निशाने पर होंगे. कालीबाफ ने यह धमकी तब दी जब ईरानी संसद में सांसद मंच की ओर दौड़े और अमेरिका विरोधी नारे लगाए. ईरानी राज्य टेलीविजन ने संसद सत्र को लाइव प्रसारित किया. कालीबाफ एक कट्टरपंथी नेता हैं और पहले राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ चुके हैं. उन्होंने पुलिस और ईरान की पैरामिलिट्री रिवॉल्यूशनरी गार्ड को प्रदर्शनों के दौरान दृढ़ रहने के लिए सराहा. कालीबाफ ने कहा, 'ईरान के लोगों को पता होना चाहिए कि हम उनके साथ सबसे कठोर तरीके से निपटेंगे और गिरफ्तार लोगों को सजा देंगे.' उन्होंने इजरायल को कब्जे वाला क्षेत्र कहते हुए सीधे धमकी दी. उन्होंने कहा, 'ईरान पर हमले की स्थिति में कब्जे वाला क्षेत्र और क्षेत्र में सभी अमेरिकी सैन्य केंद्र, अड्डे और जहाज हमारे वैध निशाने होंगे.

Loading Ad...

हाई अलर्ट पर इजरायल 

Loading Ad...

द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, ईरान में चल रहे सरकार-विरोधी आंदोलन में यूएस के दखल की संभावना को देखते हुए इजरायल हाई अलर्ट पर है. वहीं, इंटरनेट पाबंदी की मियाद भी बढ़ गई है. इंटरनेट मॉनिटर नेटब्लॉक्स का कहना है कि ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान देश भर में इंटरनेट बंद किया गया था, जो अब 60 घंटे से ज्यादा हो गया है. आईआरजीसी से जुड़े तस्नीम न्यूज के मुताबिक विरोध प्रदर्शन बेहद हिंसक हो गया है. प्रदर्शनकारी शनिवार रात को ईरान के फार्स प्रांत के ममासानी काउंटी में न्यायपालिका परिसर में घुस गए और एक गार्ड पोस्ट में आग लगा दी. काउंटी के पब्लिक और रेवोल्यूशनरी प्रॉसिक्यूटर हसन इलाही ने बताया कि कोर्टहाउस के अंदर कई कमरों में आग लगा दी गई और सिक्योरिटी फोर्स के आने और भीड़ को हटाने से पहले आग ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल तक फैल गई थी.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि हालात को देखते हुए ईरान में तनाव लगातार गहराता जा रहा है. एक तरफ देशभर में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो दूसरी ओर अमेरिका और इजरायल से जुड़ी चेतावनियों ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है. आने वाले दिनों में ईरान की सियासत और सुरक्षा हालात किस दिशा में जाते हैं, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...